Home » अंतर्राष्ट्रीय » CM भजनलाल शर्मा ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

CM भजनलाल शर्मा ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी के संसद में दिए बयान पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने संसद के पटल पर हिंदुओ को हिंसक,असत्यवादी बताया. वे न केवल झूठ बोल रहे हैं बल्कि 125 करोड़ हिंदुओ को अपमानित कर रहे हैं.

राहुल गांधी बार-बार हिंदुओं को अपमानित कर रहे है. कांग्रेस बार-बार राहुल को लॉन्च करती है लेकिन वो लॉन्च नहीं हो पा रहे हैं. राहुल गांधी का नेता प्रतिपक्ष के रूप में पहला भाषण ही निराधार था. तत्कलीन गृह मंत्री पी चिदंबरम और सुशील शिंदे ने हिंदुओं को आतंकवादी बताया है.

हिंदू की परिभाषा राहुल नहीं सीख सकते क्योंकि उनके अंदर संस्कार नहीं है. बाद में दोनों ने माफी भी मांगी. राहुल गांधी को विचार करना है पढ़ना है सोचना है कि हिन्दू कौन है. धर्म की जय हो अधर्म का नाश हो प्राणियों में सद्भाव की भावना की सोच हिन्दू है.

हिन्दू की परिभाषा राहुल सीख नही सकते हैं. हिन्दू घर मे जन्म से लेकर मौत तक हमारा हिन्दू तस्वीर को साथ रखता है. राहुल गांधी ने तो शपथ में ही ईशर का नाम नहीं लिया. कांग्रेस का चरित्र हिन्दू विरोधी ही है. क्या आपको अपने पूर्वजों से यही सीख मिली है’ ?

राहुल गांधी ने झूठ की दुकान खोल रखी है. इसी दुकान से जनता को बरगलाना चाहते हैं. संस्कार कहां से मिले हैं राहुल गांधी को’ ? आने वाले समय में पता लगेगा राहुल को कि हिन्दू क्या है. हिंदू क्या और कौन है- हिंदू वो है जो प्रकृति में भी ईश्वर का वास मानता है. राहुल गांधी के प्रमाण पत्र की हिंदुओं को आवश्यकता नहीं है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines