जयपुर(सुनील शर्मा)पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर राशि डोगरा डूडी ने बताया कि पुलिस आयुक्त बीजू जार्ज जोसेफ द्वारा मोबाईल के लाक अनलाक करने एवं IMEI NO क्रेक करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था।जिसके क्रम में पुलिस उपायुक्त जयपुर (उत्तर) द्वारा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर (उत्तर- 1) बजरंग सिंह शेखावत के निर्देशन एवं सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली जयपुर उत्तर अनूप सिंह तथा राजेश कुमार शर्मा थानाधिकारी कोतवाली के नेतृत्व में थाना कोतवाली एवं डीएसटी जयपुर उत्तर की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया।

गठित टीम द्वारा रायसर प्लाजा में सतत् निगरानी रखते हुए आसुचना संकलन कर परम्परागत पुलिसिंग एवं आसूचना तंत्र व तकनीकी रूप से प्राप्त जानकारी के आधार पर रायसर प्लाजा में आधा दर्जन से अधिक दुकानदारों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए मोबाईल के लाक अनलाक करने व IEMI NO तोडने वाले दुकानदारों को गिरफ्तार कर कम्प्युटर,डेस्कटाप, साफ्टवेयर डिवाईस सहित 250 से अधिक पुराने मोबाईल जब्त करने में सफलता प्राप्त की है।आरोपियों के कम्प्युटर सिस्टम से 100 अधिक बदले गये मोबाईल के IMEI NO का रिकार्ड ट्रेस आउट किया जा चुका है,IMEI NO का रिकार्ड खंगालने का कार्य किया जा रहा और अधिक डेटा प्राप्त होने की संभावना है।आरोपियों से पूछताछ एवं डेटा विश्लेषण कार्य किया जा रहा है।साथ ही उन्होंने बताया की दिनांक 30.06.2024 को इन्द्रा बाजार में स्थित रायसर प्लाजा में पुलिस थाना कोतवाली एवं डीएसटी जयपुर उत्तर संयुक्त कार्यवाही करते हुए करीब आधा दर्जन से अधिक दुकानों पर छापेमारी की गई।दुकानों से कम्प्युटर सामग्री डेस्कटाप,साफ्टवेयर डिवाईस इत्यादि बरामद कर कम्प्युटर सिस्टम चैक किये गये तो कम्प्युटर एवं साफ्टवेयर डिवाईस के माध्यम से मोबाईल फोन के लाक तोडने व IMEI नं.क्रेक करने प्रमाण कम्प्युटर सिस्टम में मिले जिस पर थाना द्वारा चार दुकानदारों के खिलाफ अभियोग संख्या 213/2024 धारा 419,420, 467,468,471,120 बी भा.दं.सं.एवं 66,66 डी आई टी एक्ट में अभियोग दर्ज कर कार्यवाही की गई।सभी आरोपियान लगभग एक जैसी ही कार्यप्रणाली को अपनाकर मोबाईल फोन का लोक तोडने व IMEI NO क्रेक करने का कार्य करते है।

आरोपी अपने कम्प्युटर सिस्टम में UMT TOOL, MTK-2. NEW AMT, UNLOCK TOOL CM-2, BORNIO, ZWX इत्यादि Software/Application install करके रखते है और 20-25 हजार रूपये की कीमत की साफ्टवेयर डिवाईस (एक प्रकार का हार्डवेयर टूल जो UFS, UFI, EASY JTAG) का उपयोग कर करते है।जिस मोबाईल का लाक अनलोक किया जाना होता है या IMEI NO क्रेक करना होता है मोबाईल को साफ्टवेयर डिवाईस (UFS, UFI, EASY JTAG) से केबल द्वारा कनेक्ट किया जाता है और डिवाईस को कम्प्युटर से कनेक्ट किया जाता है तथा कम्प्युटर में इंस्टाल Software/Application के माध्यम मोबाईल का लाक अनलोक कर दिया जाता है तथा IMEI NO उक्त प्रक्रिया के माध्यम से क्रेक किये जाकर साफ्टवेयर के द्वारा दुसरे मोबाईल के IMEI NO मोबाईल हैंड सेट में इंस्टाल कर दिये जाते है।
आरोपीगणों द्वारा पुराने की पैड या स्मार्ट फोन जो डैड हो चुके होते है उनके IMEI NO Software के माध्यम से दुसरे मोबाईल हैंडसेट में रन करवा दिये जाते है।आरोपीगणों द्वारा जयपुर में मानसरोवर,मालवीय नगर, जगतपुरा,चार दरवाजा,खातीवाडा, झोटवाडा,राजापार्क आदि स्थानो के ग्राहकों के मोबाईलों में लाक अनलाक व IEMI NO क्रेक का किया जाता है, जयपुर शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के आसपास के इलाका चाकसू, शिवदासपुरा,मनोहरपुरा,चौमू,रींगस आदि स्थानों के भी ग्राहक बना कर यह कार्य किया जा रहा है।





