पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ के मार्गदर्शन में जयपुर शहर में अवैध नशा तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे ऑपरेशन “क्लीन स्वीप” के तहत अति. पुलिस आयुक्त (प्रथम), अति. पुलिस आयुक्त (प्रथम), कैलाश चन्द बिश्नोई के निर्देशन जयपुर शहर में अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु दिगंत आनन्द, पुलिस उपायुक्त (अपराध) आयुक्तालय जयपुर, रणवीर सिंह, अति. पुलिस उपायुक्त, संगठित अपराध, आयुक्तालय जयपुर के निकट सुपरविजन व नेतृत्व में C.S.T. आयुक्तालय जयपुर की टीम के भवानी सिंह, पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये आसूचना संकलन कर सूचनाओं पर पुलिस झोटवाडा जयपुर (पश्चिम) की टीम के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुये अवैध मादक पदार्थ तस्कर 1. योगेश सोनी पुत्र भागचन्द सोनी को गिरफ्तार कर कब्जे से अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा 152.78 ग्राम, अफीम 05 ग्राम 44 मिलीग्राम एवं परिवहन में प्रयुक्त दुपहिया वाहन को बरामद करने में सफलता अर्जित की गयी। उक्त कार्यवाही के संबंध में पुलिस थाना झोटवाडा जयपुर (पश्चिम) में प्रकरण संख्या 460/2024 धारा 8/15 18 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज किया गया। उक्त कार्यवाही में सीएसटी से राजेन्द्र कुडी की अहम भूमिका रही। आरोपित योगेश सोनी पुत्र श्री भागचन्द सोनी मूलतः सुनारों का बास, गांव बुटाटी पुलिस थाना कुचेरा, जिला नागौर का निवासी है एवं वर्तमान में प्लॉट नम्बर 02, रतन नगर कनकपुरा पुलिस थाना करधनी जयपुर में किराये से निवास करता है। आरोपित ने पूछताछ में उक्त मादक पदार्थ अपने मामा विलास एवं कैलाश सोनी निवासी झोटवाडा जयपुर से खरीद करना बताया। आरोपित डोडा चूरा 7000 रूपये किलो और अफीम 2000 रूपये तौला के हिसाब से ग्राहकों को बेचान करना बताया। आरोपित से अवैध मादक पदार्थ स्मैक के सम्बन्ध में पुलिस थाना झोटवाडा जयपुर (पश्चिम) में पूछताछ एवं अनुसंधान जारी है।






