Home » राष्ट्रीय » हाथरस में पीड़ितों से मिले राहुल गांधी, बोले- प्रशासन की गलती से मची भगदड़

हाथरस में पीड़ितों से मिले राहुल गांधी, बोले- प्रशासन की गलती से मची भगदड़

हाथरसः लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज हाथरस पहुंचे है. राहुल ने अलीगढ़ के पिलखना गांव में हाथसस भगदड़ में मारे गए पीड़ितों के परिवारों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी. इस दौरान राहुल ने कहा कि हाथरस हादसा बेहद दुःखद है. प्रशासन की गलती से भगदड़ मची है. लोगों ने भगदड़ का जिम्मेदार प्रशासन को बताया है.

बहुत परिवारों को नुकसान हुआ है. काफी लोगों की मृत्यु हुई है. राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री योगी से अपील करते हुए कहा कि पीड़ितों को ज्यादा से ज्यादा मुआवजा मिले. मुआवज़ा जल्दी से जल्दी देना चाहिए.

अब तक इस घटना में आयोजन समिति से जुड़े छह सेवादारों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं इस घटना के मुख्य आयोजक-मुख्य सेवादार की गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये के इनाम की घोषणा की गई है.

बता दें कि हाथरस में सत्संग कार्यक्रम में भगदड़ मचने से 123 लोगों की जान चली गई थी. बाबा भोले के प्रवचन सुनने आए लोगों में बाबा की चरण स्पर्श को लेकर होड़ मच गई और देखते ही देखते ये भगदड़ में बदल गया. मामले पर कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने सेवादारों समेत अन्य लोगों पर एफआईआर दर्ज की है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS