Home » राजस्थान » ब्रिटेन की सत्ता में बदलाव की तैयारी, पीएम ऋषि सुनक ने किया इस्तीफे का ऐलान

ब्रिटेन की सत्ता में बदलाव की तैयारी, पीएम ऋषि सुनक ने किया इस्तीफे का ऐलान

नई दिल्लीः ब्रिटेन में 4 जुलाई को हुई वोटिंग के बाद अब सत्ता में बदलाव की तैयारी शुरू हो गई है. नतीजों में ब्रिटेन की कंजर्वेटिव पार्टी को करारी हार मिल रही है. यही कारण है कि PM ऋषि सुनक ने इस्तीफे का ऐलान कर दिया है.वहीं चुनाव में लेबर पार्टी बहुमत की ओर बढ़ती नजर आ रही है.

लेबर पार्टी के नेता कीर स्टारमर नए प्रधानमंत्री बन सकते है. अगर इस बार यूके में लेबर पार्टी को भारी जीत मिलती है. तो ऐसे में 14 साल बाद ब्रिटेन की सत्ता में लेबर पार्टी की वापसी हो सकती है.

पूरे ब्रिटेन में 650 निर्वाचन क्षेत्र हैं. इनमें से 533 सीटें इंग्लैंड, 59 सीटें स्कॉटलैंड, 40 सीट वेल्स और 18 सीटें उत्तरी आयरलैंड में हैं ब्रिटेन के 650 सांसदों वाले सदन में बहुमत की सरकार बनाने के लिए 326 सीटों की जरूरत होती है. ऐसे में अपनी हार के सकेंत देख ऋषि सुनक ने इस्तीफा दे दिया है. सुनक की पार्टी को बहुमत मिलता नजर नहीं आ रहा है. जबकि लेबर पार्टी बढ़त बनाए हुए है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास