जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बिना कंट्रोल रूम में सूचित किए जयपुर शहर के दौरे पर निकल गए है. वह आम जन से जुड़ी जगहों का अवलोकन कर रहे हैं. आम जनता सर्वोपरि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की खासियत है.
पहले भी सीएम भजनलाल शर्मा ने आम जन की ट्रैफिक की समस्या पर लालबत्तियों पर रुकने का बड़ा फैसला लिया था. पुलिस थाना हो या रैन बसेरा, अस्पताल हो या मॉर्निंग वॉक, सेंट्रल पार्क हो या सिटी पार्क, वोकल फोर लोकल को बढ़ावा देने के लिए नाई की दुकान का भी अवलोकन किया.
सीएम भजनलाल शर्मा ठेले पर गन्ने के जूस का और चाय की थड़ी पर भी आनंद ले चुके है. अब बस टर्मिनल 200 फीट, वेस्ट वे हीरापुरा, RUHS अस्पताल, सांगानेर में अतिक्रमण हटाने के पश्चात की स्थिति का अवलोकन कर सकते है.
मुख्यमंत्री के ACS शिखर अग्रवाल, प्रमुख सचिव UDH टी. रविकांत, JDC मंजू राजपाल, ACS मेडिकल शुभ्रा सिंह, ACS ट्रांसपोर्ट भी मौजूद हैं.





