Home » राजस्थान » भगवान शिव को समर्पित सावन का माह होने वाला है शुरू, हिंदू धर्म में इस महिने को माना गया है बेहद पवित्र और महत्वपूर्ण

भगवान शिव को समर्पित सावन का माह होने वाला है शुरू, हिंदू धर्म में इस महिने को माना गया है बेहद पवित्र और महत्वपूर्ण

जयपुर: इस बार का सावन मास बेहद खास है. सावन की शुरुआत और समापन दोनों दिन सोमवार है. 22 जुलाई से सावन की शुरुआत होगी. 19 अगस्त को सावन का समापन होगा. इस बार सावन में 5 सोमवार पड़ रहे. सावन में 5 सोमवार होना बेहद शुभ माना जाता है.

ऐसे में भगवान शिव को समर्पित सावन का महीना शुरू होने वाला है. हिंदू धर्म में इस माह को बेहद पवित्र और महत्वपूर्ण माना गया है. इस महीने भगवान शिव की उपासना होती है. पवित्र जल को कावड़ में भरकर भक्त लाते हैं और भोलेनाथ का अभिषेक करते हैं.

पूरे महीने भक्त श्रद्धा और भक्ति से भोलेनाथ को मनाते हैं. कहते हैं सावन में निरंतर पूजा से हर मनचाही इच्छा पूरी होती है. कुंवारी कन्याएं मनचाहा वर पाने के लिए सोमवार का व्रत करती हैं. सावन सोमवार के व्रत से कुंडली में चंद्रमा की स्थिति भी बहुत ज्यादा मजबूत हो जाती है. राहु-केतु का अशुभ प्रभाव भी नहीं पड़ता है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

नशे के खिलाफ जयपुर पुलिस का बिगुल: ‘नो टू ड्रग्स -वेक अप जयपुर’  अभियान शुरू

युवा पीढ़ी को नशामुक्त बनाने के लिए शिक्षा संस्थानों में चलेगा व्यापक जन-जागरूकता अभियान न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।