Home » राजस्थान » अंबाबाड़ी से सीतापुरा तक के रूट की DPR को किया जाएगा अपडेट, मेट्रो ट्रेन चलाने की नए रूट्स पर तलाशी जाएगी संभावना

अंबाबाड़ी से सीतापुरा तक के रूट की DPR को किया जाएगा अपडेट, मेट्रो ट्रेन चलाने की नए रूट्स पर तलाशी जाएगी संभावना

जयपुर: जयपुर मेट्रो से बड़ी खबर सामने आ रही है. अंबाबाड़ी से विद्याधर नगर तक ही नई DPR बनेगी. इस 10 किलोमीटर लंबे हिस्से की नई DPR बनेगी. इसके लिए जयपुर मेट्रो ने निविदा जारी कर दी है. उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने विधानसभा में मेट्रो रूट अंबाबाड़ी से विद्याधर नगर तक ले जाने की घोषणा की थी.

इसी की पालना में जयपुर मेट्रो ने निविदा जारी कर दी है. इसके अलावा विभिन्न नए रूट्स पर संभावना तलाशी जाएगी. कुल 61 किलोमीटर लंबे रूट्स पर मेट्रो चलाने की कवायद है. मेट्रो के राजस्व में बढ़ोतरी के लिए विस्तृत प्लान तैयार किया जाएगा.

जयपुर मेट्रो के स्टेशंस को पब्लिक ट्रांसपोर्ट से जोड़ने और नए स्टेशन पर पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर प्रस्ताव तैयार किए जाएंगे. यह सारा काम निविदा में चयनित फर्म करेगी. इस कार्य की अनुमानित लागत करीब 11 करोड़ रुपए की है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास