Home » अंतर्राष्ट्रीय » 70 फीट गहरे कुएं में मिला महिला का शव:SDRF की टीम ने रेस्क्यू कर निकाला बाहर, 4 दिन से घर से थी लापता

70 फीट गहरे कुएं में मिला महिला का शव:SDRF की टीम ने रेस्क्यू कर निकाला बाहर, 4 दिन से घर से थी लापता

कोटखावदा के रूपाहेडी गांव में सोमवार को एक कुएं में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर कोटखावदा पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन कुएं की गहराई अधिक होने पर शव को बाहर निकालने के लिए जयपुर से SDRF की टीम मौके पर बुलाई गई।

जिसके बाद रात 8 बजे 70 फीट से अधिक गहरे कुएं से SDRF की टीम ने शव को बाहर निकाला। कुएं में शव मिलने की सूचना पर मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ लग गई।

कोटखावदा थानाधिकारी अब्दुल वहीद के अनुसार शव की शिनाख्त सीता देवी (40) पत्नी मलखान गवारिया निवासी रूपाहेडी के रूप में की गई। महिला मानसिक रूप से बीमार थी जो 4 जुलाई से घर से लापता थी, घरवाले अपने स्तर पर ही महिला की तलाश कर रहे थे। पुलिस ने शव के पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई के लिए चाकसू मॉर्च्युरी में रखवाया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास