Home » राजस्थान » जयपुर में बदमाशों ने बुजुर्ग महिला की चैन लूटी:पति के साथ पैदल जा रही महिला पर किया हमला, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

जयपुर में बदमाशों ने बुजुर्ग महिला की चैन लूटी:पति के साथ पैदल जा रही महिला पर किया हमला, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

जयपुर के शिप्रापथ थाना इलाके में बुजुर्ग महिला को तीन बदमाशों ने निशाना बनाते हुए चैन तोड़ ली। घटना महारानी फॉर्म के पास स्थित रामेश्वर मंदिर के सामने की हैं। पीड़िता अपने पिता के साथ सुबह करीब साढ़े 8 बजे मंदिर से घर लौट रही थी। इसी दौरान बाइक पर आए तीन बदमाशों ने महिला की चैन तोड़ी और मौके से भाग निकले। पीड़िता की शिकायत पर शिप्रापथ थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की हैं।

शिप्रापथ थाने के सीआई अमित कुमार शर्मा ने बताया- 7 जुलाई को सुबह करीब साढ़े 8 बजे के विमला जैन(63) अपने पति के गौतम जैन के साथ घर लौट रही थी। बुजुर्ग महिला विश्वकर्मा नगर महारानी फार्म में रहती हैं। इलाके में स्थित रामेश्वर मंदिर के पास से दोनों पति-पत्नी निकल रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाश इनके पास से निकले। विमला जैन के गले से सोने की चैन तोड़ ले गए। विमला जैन को जैसे ही चैन टूटने का आभास हुआ वह चिल्लाई, लेकिन तब तक बदमाश भाग निकले। हालांकि शोर सुनकर कुछ लोगों ने बाइक से बदमाशों का पीछा किया लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा।

पीड़िता ने उसी समय पुलिस कंट्रोल रूम को अपने साथ हुई लूट की जानकारी दी। इस पर शिप्रा पथ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बदमाशों की तलाश शुरू की। पुलिस ने आसपास लगे हुए सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगी हुई है।

कार सवार महिला से लूट के आरोपी नहीं पकड़े गए

शिप्रापथ थाना इलाके में कार सवार एक महिला के साथ लूट करने वाले तीन बदमाशों का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। एसएफएस में हुई इस लूट के दौरान महिला के साथ उसका 7 साल का लड़का भी मौजूद था। यह पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद होने के बाद भी पुलिस तीनों बदमाशों तक नहीं पहुंच सकी। बुजुर्ग महिला से वारदात करने वाले भी बाइक सवार तीन ही बदमाश थे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश