Home » राजस्थान » कार की टक्कर से ससुर-बहू की मौत बीएड की परीक्षा देने जा रही थी, बाइक के परखच्चे उड़े; घर से 10 मीटर निकलते ही हादसा

कार की टक्कर से ससुर-बहू की मौत बीएड की परीक्षा देने जा रही थी, बाइक के परखच्चे उड़े; घर से 10 मीटर निकलते ही हादसा

कार की टक्कर से बाइक सवार ससुर-बहू की मौत हो गई। बाइक के परखच्चे उड़ गए। ससुर अपनी बहू को बीएड की परीक्षा दिलवाने ले जा रहे थे। घर से बमुश्किल 10 मीटर आगे निकले ही थे कि अलवर-बहरोड़ स्टेट हाईवे (52) पर बानसूर के हरसौरा में हादसा हो गया।

हरसौरा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया- हरसौरा थाना क्षेत्र के गांव माजरा अहीर के स्टेट हाईवे-52 पर मंगलवार सुबह 6 बजे दुर्घटना हुई है। माजरा गांव निवासी सुभाष यादव अपनी बहू पूजा पति मुनेश यादव को बीएड फाइनल की परीक्षा दिलाने बहरोड़ के भिटेड़ा गांव जा रहे थे। इस दौरान घर से निकलते ही पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। सुभाष यादव और बहू पूजा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और हरसौरा सीएचसी लाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सुबह करीब 9 बजे पोस्टमॉर्टम करवाकर दोनों शव परिजनों को सौंप दिए हैं। ससुर-बहू की मौत की सूचना मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। ​​​​​​हरसौरा पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। ड्राइवर हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। परिजनों के अनुसार, नांगल खोडिया की पूजा यादव की शादी माजरा गांव निवासी मुनेश यादव से डेढ़ साल पहले ही हुई थी। उसके एक 6 महीने का बच्चा है। पूजा बीएड फाइनल ईयर की परीक्षा दे रही थी। मुनेश यादव प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ-साथ खेती-बाड़ी करता है। सुभाष यादव भारतीय जीवन बीमा निगम में एजेंट थे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश