Home » राजस्थान » नाबालिग के साथ सरकारी टॉयलेट में रेप:घर आकर मां को बताई आपबीती, बच्ची का मेडिकल करवाया गया

नाबालिग के साथ सरकारी टॉयलेट में रेप:घर आकर मां को बताई आपबीती, बच्ची का मेडिकल करवाया गया

जयपुर के ज्योति नगर थाना पुलिस ने नाबालिग बच्ची के साथ रेप करने का मामला दर्ज किया है। बच्ची की मां ने ज्योति नगर थाने पहुंच कर शिकायत दी है। इसमें बताया- 8 जुलाई को दोपहर 2.30 बजे उसकी बच्ची शौच के लिए सरकारी टॉयलेट में गई थी। जहां पर मंगु नाम के युवक ने उस के साथ गलत काम किया। बच्ची ने आपबीती घर आकर मां को बताई तो मां ने ज्योति नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। बच्ची के साथ हुई इस घटना की गम्भीरता को देखते हुए एसीपी को जांच दी गई।

ज्योति नगर थाना पुलिस ने बताया- नाबालिग बच्ची की मां ने थाने पहुंच कर मंगु नाम के युवक के खिलाफ शिकायत दी। बच्ची से इस घटना के बारे में जब पूछा गया तो बच्ची ने भी यही बात ही। इस पर बच्ची की मां की रिपोर्ट पर मंगु के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में एफआईआर दर्ज की गई। मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया, आज बच्ची के 164 के बयान दर्ज किए जाएंगे। शिकायत में महिला ने बताया कि वह कठपुतली कॉलोनी में रहती है।

जहां पर रहने वाले मंगु ने उसकी बच्ची के साथ गलत काम किया। बच्ची जब शौच के लिए सरकारी टॉयलेट में गई तो आरोपी जबरन उस में घुसा और बच्ची को पकड़ कर उसके साथ गलत काम किया। बच्ची रोती हुई घर पहुंची तो मां ने कारण पूछा, कुछ देर तक बच्ची चुप रही लेकिन मां के कहने पर बच्ची ने बताया कि शौच के दौरान आरोपी मंगु ने उस के साथ गलत काम किया। जिस पर बच्ची को लेकर मां थाने पहुंची और एफआईआर दर्ज कराई। इस मामले की जांच एडिशनल डीसीपी पूनमचंद बिश्नोई को दी गई हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान