Poola Jada
Home » राजस्थान » विधानसभा में आज बजट पर हुई चर्चा पर सरकार की तरफ से दिया जाएगा जवाब, 11 प्रश्नकाल के साथ शुरू होगी विधानसभा की कार्यवाही

विधानसभा में आज बजट पर हुई चर्चा पर सरकार की तरफ से दिया जाएगा जवाब, 11 प्रश्नकाल के साथ शुरू होगी विधानसभा की कार्यवाही

जयपुर: राजस्थान विधानसभा में आज बजट पर हुई चर्चा पर सरकार की तरफ से जवाब दिया जाएगा. वित्त मंत्री के तौर पर उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी सरकार की तरफ से जवाब देंगी.

विधानसभा की कार्यवाही सुबह 11 प्रश्नकाल के साथ शुरू होगी. प्रश्नकाल के दौरान गृह, चिकित्सा, शिक्षा स्वायत्त शासन सहित अन्य विभागों के सवाल पूछे जाएंगे. इसके अलावा शून्यकाल में कांग्रेस विधायक मनीष यादव कानून व्यवस्था को लेकर और भाजपा विधायक भागचंद टांकड़ा बिजली विभाग से संबंधित मामलों में सरकार का ध्यानाकर्षण करेंगे.

कांग्रेस विधायक दयाराम परमार पर्यावरण संबंधी समिति के प्रतिवेदनों का उपस्थापन करेंगे. इसके अलावा विधायक छगन सिंह राजपुरोहित एक याचिका का भी उपस्थापन करेंगे.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश