Home » राजस्थान » कांग्रेस विधायक रफीक खान ने की दीया कुमारी की तारीफ:मनरेगा श्रमिकों से पैसा वसूलने के मामले में राज्य स्तरीय कमेटी करेगी जांच

कांग्रेस विधायक रफीक खान ने की दीया कुमारी की तारीफ:मनरेगा श्रमिकों से पैसा वसूलने के मामले में राज्य स्तरीय कमेटी करेगी जांच

विधानसभा मेंं शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के आदिवासियों के डीएनए वाले बयान पर आज फिर प्रश्नकाल के दौरान जमकर हंगामा हुआ। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा​- शिक्षा मंत्री जब तक अपने बयान के लिए माफी नहीं मांगेंगे, तब तक हम इन्हें नहीं सुनेंगे।

पिछले तीन साल के दौरान स्टेट हाईवे और दूसरी बड़ी सड़कों के अपग्रेडेशन और मरम्मत से जुड़े सवाल के दौरान डिप्टी सीएम दीया कुमारी और कांग्रेस विधायक रोहित बोहरा के बीच जमकर वार पलटवार हुआ।

इधर, बामनवास क्षेत्र में मनरेगा श्रमिकों से पैसा वसूलने के मामले में ग्रामीण विकास राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने राज्य स्तरीय कमेटी से जांच करवाने की घोषणा की है।

विधानसभा में आज बजट बहस का आखिरी दिन है। शाम 4 बजे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का बजट बहस पर भाषण होगा। जूली बजट में पेश किए गए 2030 और 2047 के विजन को लेकर सरकार को घेरेंगे।

सरकार की तरफ से शाम 5 बजे डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री दीया कुमारी बजट बहस पर जवाब देंगी। इस दौरान कई घोषणाएं होंगी। बीजेपी विधायकों ने बजट बहस के दौरान स्थानीय स्तर पर कई मांगें रखी हैं। उन स्थानीय स्तर की मांगों को पूरा करने के लिए घोषणाएं होने के आसार हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश