Home » राजस्थान » पाली में जमकर बरसे मेघ, मूसलाधार बारिश ने किए बाढ़ के हालात उत्पन्न, कई इलाके हुए जलमग्न

पाली में जमकर बरसे मेघ, मूसलाधार बारिश ने किए बाढ़ के हालात उत्पन्न, कई इलाके हुए जलमग्न

पाली शहर के रामदेव रोड, सिंधी कॉलोनी, दुर्गा कॉलोनी, मंडिया रोड सहित भगत सिंह कॉलोनी नयागांव रोड बापू नगर, बापू नगर विस्तार, कॉलेज रोड वीर दुर्गादास नगर, आशापुरा नगर, राम रहीम कॉलोनी सहित ऐसे बड़े क्षेत्र हैं, जहां पर भारी बारिश एवं जल भराव के कारण सबसे अधिक लोग प्रभावित हुए हैं. अगर नगर परिषद के सीवरेज सिस्टम की बात करें तो यहां पर सिवरेज सिस्टम पूरी तरह से फेल हुआ है और अभी भी नगर परिषद पानी निकासी को लेकर कोई प्रयास नहीं कर पा रही है. सिटी टैंक ओवरफ्लो होने के कारण निचले क्षेत्रों में लगातार पानी भरने लगा है.

दूसरी ओर विद्युत विभाग के कई ट्रांसफार्मर अभी भी पानी में डूबे हुए हैं जिसके चलते कई इलाकों में 36 घंटे से विद्युत आपूर्ति बंद है. पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ लौंडिया फीडर पर पहुंचे हैं. जहां पर शहर में भर रहे पानी की निकासी को लेकर बांडी नदी का गेट बंद करवा कर नहर की दीवार भी तुडवाई है. रोहट क्षेत्र में भी हुई मूसलाधार बारिश के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 162 पर खारड़ा बांध का ओवरफ्लो पानी आने से यह मार्ग प्रभावित हुआ है. वहीं पाली जोधपुर रेल मार्ग भी अभी पूरी तरह से बंद है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश