Home » राजस्थान » पिछले मानसून से आगे निकला बीसलपुर बांध का जलस्तर, त्रिवेणी की ऊंचाई गिरकर 3.40 मीटर पर आई

पिछले मानसून से आगे निकला बीसलपुर बांध का जलस्तर, त्रिवेणी की ऊंचाई गिरकर 3.40 मीटर पर आई

जयपुर: बीसलपुर बांध से जुड़ी बड़ी अपडेट खबर सामने आ रही है. पिछले मानसून से आगे बांध का जलस्तर निकला. बांध का जलस्तर 314. 07 RL मीटर पहुंचा. पिछले मानसून अधिकतम 314.01 RL मीटर जलस्तर था. 

बांध के भराव क्षेत्र में त्रिवेणी की ऊंचाई गिरकर 3.40 मीटर पर आई. बांध में कुल भराव क्षमता का 74.34 प्रतिशत पानी आया. बांध में लगातार पानी की आवक बनी हुई है.

आपको बता दें कि राजस्थान में बारिश के बीच बीसलपुर के जलस्तर में बढ़ोतरी लगातार जारी है. बांध में इस मानसून अब तक 9 महीने के पानी की आवक हुई है. त्रिवेणी में बनास, भेड़च और मेनाली से पानी की आवक जारी है. यही कारण है कि बांध में पानी की आवक लगातार बनी हुई है.

 

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास