Home » राजस्थान » राजस्थान में मानसून एक्टिव, मौसम विभाग ने 7 जिलों में ऑरेंज 26 जिलों में येलो अलर्ट किया जारी

राजस्थान में मानसून एक्टिव, मौसम विभाग ने 7 जिलों में ऑरेंज 26 जिलों में येलो अलर्ट किया जारी

जयपुर: राजस्थान में मानसून एक्टिव है. इसके चलते मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. राजस्थान के 7 जिलों में ऑरेंज, तो 26 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम विभाग ने डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर, प्रतापगढ़, जालोर, सिरोही, जयपुर ग्रामीण, जयपुर शहर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. यहां रुक-रुक कर तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने के साथ ही एक-दो दौर भारी वर्षा होने की संभावना है.

वहीं दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, चित्तौड़गढ़, टोंक, बूंदी, बारां, कोटा, झालावाड़, चूरू, सीकर, नागौर, बीकानेर, जोधपुर, सवाईमाधोपुर, झुंझुनूं, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, पाली, अजमेर, भीलवाड़ा, राजसमंद, बाड़मेर, जैसलमेर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. यहां कही-कहीं पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है.

 

 

 

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास