Home » राजस्थान » महिला से दुष्कर्म और नाबालिग से छेड़छाड़ की FIR दर्ज:शादी का आश्वासन देकर करता रहा गलत काम, पीड़िता की बच्ची के साथ भी आरोपी ने की छेड़छाड़

महिला से दुष्कर्म और नाबालिग से छेड़छाड़ की FIR दर्ज:शादी का आश्वासन देकर करता रहा गलत काम, पीड़िता की बच्ची के साथ भी आरोपी ने की छेड़छाड़

झोटवाड़ा थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर एक आरोपी फारुख के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में एफआईआर दर्ज की हैं। पीड़िता का आरोप है आरोपी फारुख ने उसे शादी करने का झांसा दिया और गलत काम किया।पीड़िता ने जब आरोपी से शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी ने मना कर दिया। वहीं आरोपी ने इसी दौरान उसकी नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ की। जिस से परेशान होकर पीड़िता ने झोटवाड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई ।

झोटवाड़ा थाना सीआई राजेन्द्र सिंह ने बताया कि संजय नगर निवासी महिला ने शिकायत दर्ज कराई की फरवरी 2024 से आरोपी उस के सम्पर्क में हैं। आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर उस से के साथ गलत काम किया। आरोपी ने इस का एक वीडियो भी बना रखा हैं। पीड़िता ने कई बार आरोपी से शादी करने का दबाव बनाया जिस पर आरोपी ने उसे धमकाया कि अगर ज्यादा परेशान किया तो वह उसका वीडियो वायरल कर देगा। आरोपी ने महिला की नाबालिग बच्ची के साथ भी छेड़छाड़ की हैं। पीड़ित जब घर पहुंची तो बच्ची ने उसे आपबीती बताई जिस पर पीड़िता ने झोटवाड़ा थाने पहुंच कर शिकायत दी। पीड़िता का मेडिकल करवा दिया गया हैं । महिला के 164 के बयान दर्ज होने के बाद आरोपी को गिरफ्तारी की जाएगी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास