जयपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के जन्मदिन पर प्रदेश में कई स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। इस उपलक्ष्य में जयपुर के राजापार्क में आयोजित रक्तदान शिविर में पूर्व राज्य मंत्री और जयपुर सिटिज़न फोरम के चेयरमैन राजीव अरोड़ा भी शामिल हुए।

जितेंद्र खींची द्वारा आयोजित इस रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। राजीव अरोड़ा ने रक्तदाता युवाओं का हौसला बढ़ाते हुए, इसे मानवता के हित में एक पुनीत कार्य बताया। अरोड़ा ने सचिन पायलट को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि पायलट सम्पूर्ण प्रदेश में और विशेषकर युवाओं में बेहद लोकप्रिय हैं, यही कारण है कि प्रदेश में बड़े पैमाने पर उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर के आयोजन हो रहे हैं। आयोजक जितेंद्र खींची ने बताया कि इस शिविर में कुल 213 यूनिट रक्तदान हुआ।







