Home » राजस्थान » मुख्य नियंत्रक महेंद्र शर्मा के नाम जुड़ी एक और उपाधि गोल्यावास में 104 बीघा पर की कारवाई

मुख्य नियंत्रक महेंद्र शर्मा के नाम जुड़ी एक और उपाधि गोल्यावास में 104 बीघा पर की कारवाई

जयपुर(सुनील शर्मा)* जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-पीआरएन-साउथ में ग्राम मानपुरा देवरी उर्फ गोल्यवास में 104 बीघा भूमि पर न्यायालय वाद/स्थगन आदेष के बावजूद वंदेमातरम् 200 फीट रोड़ के पष्चिम दिषा तथा 80 फीट रोड़ के साईड़ पर किये गये अवैध निर्माण-अतिक्रमण के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई। 

मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन महेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि जोन-पीआरएन-साउथ के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम मानपुरा देवरी उर्फ गोल्यवास तहसील सांगानेर में 104 बीघा भूमि पर न्यायालय वाद/स्थगन आदेष के बावजूद वंदेमातरम् 200 फीट रोड़ के पष्चिम दिशा में तारबंदी कर किये गये अस्थाई अतिक्रमण एवं उक्त 104 बीघा भूमि पर 80 फीट रोड़ के साईड की तरफ सीमेन्ट के ब्लॉक की दीवार बनाकर व अन्य अवैध निर्माण कर किये गये अतिक्रमण इत्यादि को सामूहिक अभियान का आयोजन कर आज जोन-पीआरएन-साउथ के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया जाकर भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।

उक्त कार्यवाही प्रवर्तन अधिकारी जोन-पीआरएन-साउथ तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते,लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास