Home » राजस्थान » राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 को लेकर जेडीसी आनंदी ने ली बैठक

राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 को लेकर जेडीसी आनंदी ने ली बैठक

जयपुर(सुनील शर्मा)* स्वायत्त शासन नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा के मार्गदर्षन में जयपुर विकास आयुक्त आनन्दी ने जेडीए में अभियांत्रिकी शाखा के आला अधिकारियों के साथ राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट – 2024 एवं आमजन की सुविधार्थ जयपुर शहर में वर्षा एवं अन्य कारणों से क्षतिग्रस्त सडकों के संबंध में बैठक ली। 

जयपुर विकास आयुक्त द्वारा वर्षा एवं अन्य कारणों से क्षतिग्रस्त सडकों के पेच रिपेयर/ मरम्मतीकरण, सुदृढीकरण एवं सुधारीकरण आदि कार्यो के लिए संबंधित अभियंताओं को अपने – अपने कार्यक्षेत्र में वर्षा उपरान्त फील्ड में रहकर निरंतर मॉनिटरिंग के साथ कार्य प्राथमिकता/गुणवत्तापूर्ण रूप से तय समय सीमा में दीपावली से पूर्व करवाने के सख्त निर्देष दिये गये।

जेडीसी आनंदी ने अभियंताओं का सख्त निर्देष दिए कि सडक नवीनीकरण एवं सुदृढीकरण के समय क्वालिटी और टाईम लाईन पर विषेष फोकस करें।

बैठक में बताया गया कि जयपुर शहर में विभिन्न स्थानों हेतु 26.00 करोड रूपये, राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट – 2024 हेतु 16.00 करोड रूपये, विद्याधर नगर क्षेत्र (राव शेखाजी आरओबी से सी-जोन बाईपास तक) हेतु 28 करोड रूपये एवं सांगानेर विधानसभा क्षेत्र में 100.00 करोड रूपये पेच रिपेयर/ सडक मरम्मतीकरण/सुधारीकरण/सुदृढीकरण, चौडाईकरण/नवीनीकरण अन्य कार्य हेतु स्वीकृत किये गये है।

बैठक में इसके अतिरिक्त अन्य क्षेत्रों में सडकों के पेच रिपेयर/मरम्मतीकरण, सुदृढीकरण एवं सुधारीकरण तथा बाहरी क्षेत्र (जेडीए रीजन) की प्रमुख क्षतिग्रस्त सडकों हेतु अपेक्षित वित्तीय एवं प्रषासनिक स्वीकृति प्राप्त करने हेतु तत्काल प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देष दिये गये।

जेडीसी ने बताया कि जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा आमजन की सुविधार्थ अभियान चलाकर सडकों को दुरूस्त करने का कार्य निरंतर किया जा रहा है।जेडीए जयपुर शहर के चौतरफा विकास के लिए प्रतिबद्ध है एवं जयपुरवासियों को बेहतर सडकें एवं सुविधाएं उपलब्ध करवाने का कार्य करवाया जा रहा है।

बैठक में निदेषक अभियांत्रिकी प्रथम एवं द्वितीय,समस्त अतिरिक्त मुख्य अभियंता,संबंधित अधीक्षण अभियंता,संबंधित अधिषाषी अभियंता एवं अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास