Home » राजस्थान » हरियाणा में वसुंधरा-भजनलाल सहित 5 नेताओं को बनाया स्टार-प्रचारक:दलितों को साधने की जिम्मेदारी अर्जुनराम मेघवाल पर, डिप्टी सीएम दिया कुमारी का बढ़ाया कद

हरियाणा में वसुंधरा-भजनलाल सहित 5 नेताओं को बनाया स्टार-प्रचारक:दलितों को साधने की जिम्मेदारी अर्जुनराम मेघवाल पर, डिप्टी सीएम दिया कुमारी का बढ़ाया कद

हरियाणा में विधानसभा चुनावों को देखते हुए स्टार प्रचारकों की सूची जारी हो गई हैं। 40 नेताओं की इस लिस्ट में प्रदेश के 5 नेताओं को भी जगह दी गई हैं। जम्मू-कश्मीर के बाद हरियाणा में भी सीएम भजनलाल शर्मा को स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया हैं।

वहीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे, केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया और उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी को स्टार प्रचारक बनाया गया हैं। हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर अब ये नेता पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। जातिगत और क्षेत्रीय समीकरण के लिहाज़ से अलग-अलग सीटों पर इनकी सभाएं और रैलियां आयोजित की जाएगी।

दलित वोट बैंक को साधेंगे अर्जुनराम मेघवाल

प्रदेश से मोदी मंत्रिमंडल में 4 नेता शामिल हैं। लेकिन हरियाणा चुनाव में केवल एक केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी मिली हैं। इसकी वज़ह है हरियाणा में जाटों के बाद सबसे बड़ा दलित वोट बैंक।

शुरू से ही अर्जुनराम मेघवाल को पार्टी बड़े दलित नेता के रूप में प्रोजेक्ट करती आई है। पिछले कार्यकाल में पीएम मोदी ने मेघवाल को कानून मंत्री बनाकर यह मैसेज देने की कोशिश की थी कि बाबा साहेब अंबेडकर के बाद किसी सरकार ने पहली बार देश में दलित कानून मंत्री बनाया हैं। वहीं इस बार भी अर्जुनराम मेघवाल को कानून मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब पार्टी ने दलित वोट बैंक को साधने के लिए अर्जुनराम मेघवाल को हरियाणा भेजा हैं।

सीमावर्ती जिलों की जिम्मेदारी वसुंधरा-भजनलाल को

पड़ौसी राज्य होने की वजह से सीएम भजनलाल शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर हरियाणा बॉर्डर के 7 जिलों में आने वाली विधानसभा सीटों पर प्रचार की जिम्मेदारी होगी। राजस्थान से हरियाणा के 7 जिले सीमा साझा करते है। ये जिले सिरसा, फतेहबाद, हिसार, भिवाणी, महेन्द्रगढ़, रेवाडी और मेवात है।

इन जिलों में प्रवासी राजस्थानी भी बड़ी संख्या में रहते है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि क्या वसुंधरा राजे हरियाणा चुनावों में प्रचार के लिए जाएगी। यह सवाल इसलिए खड़ा हो रहा है क्योंकि लोकसभा चुनावों में भी राजे स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल थी। उन्होंने खुद को झालावाड़-बारां लोकसभा सीट तक ही सीमित रखा।

स्टार प्रचारक बनाकर दिया कुमारी का कद बढ़ाया

प्रदेश की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी को भी हरियाणा में स्टार प्रचारक बनाया गया हैं। हरियाणा में करीब आधा दर्जन सीटों पर राजपूत वोटर निर्णायक भूमिका में हैं। ऐसे में संभवत प्रदेश का बड़ा राजपूत चेहरा होने की वजह से उन्हें जगह मिली है।

लेकिन चर्चा यह भी है कि पार्टी ने दिया कुमारी को स्टार प्रचारक बनाकर उनका बढ़ाने की कोशिश की हैं। क्योंकि राजपूत चेहरे के रूप में तो वसुंधरा राजे भी इन सीटों पर प्रचार की जिम्मेदारी दी जा सकती थी।

वहीं हरियाणा के प्रदेश प्रभारी औऱ जाट नेता सतीश पूनिया को भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास