Home » राजस्थान » जयपुर में रेलवे ट्रेक पर मिला युवक का शव:ट्रेन चपेट में आने से मौत, कैंसर से पीड़ित था

जयपुर में रेलवे ट्रेक पर मिला युवक का शव:ट्रेन चपेट में आने से मौत, कैंसर से पीड़ित था

जयपुर में गुरुवार को रेलवे ट्रेक पर एक युवक का शव मिला। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। बिंदायका थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम​​​​​​​ करवाकर शव परिजनों को सौंपा। मृतक कैंसर से पीड़ित था।

पुलिस ने बताया- मृतक की पहचान श्योसिंहपुरा बिंदायका निवासी रवि शर्मा के रुप में हुई है। बिंदायका पुलिस को गुरुवार सुबह सूचना मिली कि श्योसिंहपुरा गांव में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। पुलिस टीम सूचना पर मौके पर पहुंची। जयपुर-फुलेरा रेलवे लाइन पर युवक का शव पड़ा मिला। पुलिस ने मृतक की पहचान के साथ सबूत जुटाए, जिसके बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी​​​​​भिजवाया गया। प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया कि मृतक कैंसर रोग से पीड़ित था, जिसका इलाज चल रहा था।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास