Home » राजस्थान » NCP अजित गुट में शामिल हुए बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी, बांद्रा ईस्ट सीट से बनाया उम्मीदवार

NCP अजित गुट में शामिल हुए बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी, बांद्रा ईस्ट सीट से बनाया उम्मीदवार

मुंबईः बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी NCP अजित गुट में शामिल हुए है. बाबा सिद्दिकी के बेटे जीशान सिद्दीकी ने NCP (अजित) ज्वॉइन की है. जीशान सिद्दीकी को अजित पवार ने पार्टी में शामिल कराया. NCP ने बांद्रा पूर्व से जीशान सिद्दीकी को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया है. 

जीशान सिद्दीकी ने कहा कि महाविकास आघाड़ी ने अपना टिकट घोषित किया. लेकिन अपनी सीटिंग सीट शिवसेना (UBT) को दे दी, यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. पिछले कई दिनों से कांग्रेस, महाविकास आघाड़ी के कुछ नेता मेरे संपर्क में थे. कुछ कह रहे थे कि वे इसे निर्विरोध बनाएंगे. कुछ कह रहे थे कि आपको इंतजार करना चाहिए लेकिन धोखा देना उनके (कांग्रेस) स्वभाव में है.

इस कठिन समय में, मैं अजित पवार, प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे और NCP पार्टी ने मुझ पर जो भरोसा दिखाया है, उसके लिए धन्यवाद देता हूं. मेरे पिताजी का अधूरा सपना था कि हमें यह सीट जीतनी है. हमें लोगों के अधिकारों के लिए लड़ना है. इस लड़ाई को लड़ते हुए उनकी हत्या हुई और मेरी रगों में उनका खून है. और मैं आगे भी उनकी लड़ाई लड़ता रहूंगा. हम बांद्रा ईस्ट की सीट रिकॉर्ड वोटों से जीतेंगे.

 

 

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास