Home » राष्ट्रीय » महाराष्ट्र चुनाव को लेकर बीजेपी स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, PM मोदी, जेपी नड्डा समेत इन दिग्गजों का नाम लिस्ट में शामिल

महाराष्ट्र चुनाव को लेकर बीजेपी स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, PM मोदी, जेपी नड्डा समेत इन दिग्गजों का नाम लिस्ट में शामिल

मुंबई: महाराष्ट्र चुनाव को लेकर बीजेपी स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, अमित शाह प्रचार करेंगे. नितिन गडकरी,सीएम भजनलाल शर्मा,योगी आदित्यनाथ,भूपेंद्र पटेल, विष्णुदेव साय, हेमंत बिस्वा,नायब सैनी, मोहन यादव स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल है.

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान:

आपको बता दें कि चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया. महाराष्ट्र राज्य की सभी 288 सीटों पर एक ही चरण में मतदान होगा. चुनाव के लिए नोटिफिकेशन 22 अक्टूबर को जारी कर दिया गया. महाराष्ट्र में नामांकन की आखिरी तारीख 29 अक्टूबर है. महाराष्ट्र में 20 नवंबर को वोटिंग होगी जबकि 23 नवंबर को परिणाम आएंगे. महाराष्ट्र में कुल 1,00,186 पोलिंग बूथ होंगे.

महाराष्ट्र में कुल मतदाताओं की संख्या 9.63 करोड़:

महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए किसी भी गठबंधन को 145 सीटें चाहिए होंगी. आपको बात दें कि मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि महाराष्ट्र में कुल मतदाताओं की संख्या 9.63 करोड़ है, जिनमें से 4.97 करोड़ पुरुष और 4.66 करोड़ महिला मतदाता हैं. पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या 20.93 लाख है. महाराष्ट्र में 1,00,186 मतदान केंद्र हैं, इस बार भी हम PWD और महिलाओं द्वारा संचालित बूथ बनाएंगे

 

 

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश