Home » अंतर्राष्ट्रीय » आज से शुरू हुआ फ्लाइट्स का विंटर शेड्यूल, एयरपोर्ट पर रोज संचालित होंगी 68 फ्लाइट

आज से शुरू हुआ फ्लाइट्स का विंटर शेड्यूल, एयरपोर्ट पर रोज संचालित होंगी 68 फ्लाइट

जयपुर: आज से फ्लाइट्स का विंटर शेड्यूल शुरू हुआ. विंटर शेड्यूल में एयरपोर्ट पर रोज 68 फ्लाइट संचालित होंगी. 61 घरेलू और 7 इंटरनेशनल फ्लाइट का संचालन होगा. दो नई फ्लाइट बंद होगी तो दो नई फ्लाइट शुरू होगी. कोलकाता के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई फ्लाइट शुरू होगी. 

फ्लाइट IX-1955 जयपुर से शाम 8:50 बजे कोलकाता जाएगी. इंदौर के लिए इंडिगो एयरलाइन की नई फ्लाइट शुरू होगी. फ्लाइट 6E-7744 सुबह 6:15 बजे इंदौर जाएगी. दिल्ली के लिए शाम 7 बजे अलायंस एयर की फ्लाइट 9I-644 बंद होगी. बेंगलुरु के लिए इंडिगो की सुबह 10:05 बजे की फ्लाइट 6E-6142 बंद होगी.

जयपुर से मुम्बई के लिए रोजाना 10 फ्लाइट संचालित होगी. दिल्ली,बेंगलुरु और कोलकाता के लिए 6-6 फ्लाइट संचालित होगी. अहमदाबाद और हैदराबाद के लिए रोज 5-5 फ्लाइट, पुणे,चंडीगढ़,इंदौर के लिए रोज 3-3 फ्लाइट संचालित संचालित होगी. चेन्नई,लखनऊ,उदयपुर,देहरादून के लिए रोज 2-2 फ्लाइट संचालित होगी. गोवा,सूरत, गुवाहाटी,जोधपुर,बीकानेर, भोपाल, बेलगाम, कुल्लू के लिए 1-1 फ्लाइट का संचालन होगा.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान