Home » राजस्थान » जयपुर पुलिस ने होटल में प्रेमी युगल को पकड़ा:फर्जी आधार कार्ड से लिया था कमरा, पहचान छिपाने के लिए किया यूज

जयपुर पुलिस ने होटल में प्रेमी युगल को पकड़ा:फर्जी आधार कार्ड से लिया था कमरा, पहचान छिपाने के लिए किया यूज

जयपुर पुलिस ने एक होटल में कमरा लेकर रुके प्रेमी युगल को पकड़ा है। प्रेमी युगल ने फर्जी आधार कार्ड देकर होटल में कमरा लिया था। पहचान छिपाने के लिए दोनों ने फर्जी आधार कार्ड का यूज किया। विश्वकर्मा थाना पुलिस ने दोनों युवक-युवती के खिलाफ FIR दर्ज की है।

पुलिस ने बताया- विश्वकर्मा थाने में पिछले दिनों एक होटल में महिला से रेप का मामला दर्ज हुआ था। 23 अक्टूबर को दोपहर करीब 2:15 बजे पुलिस टीम होटल में नक्शा-मौका बनाने के लिए पहुंची। होटल रूम का नक्शा-मौका बनाने पहुंचने पर वह अंदर से बंद मिला। पुलिस ने रूम खुलवाने के लिए खटखटाया। रूम के अंदर एक लड़का-लड़की ठहरे हुए मिले। इनकी गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर उन्हें पुलिस निगरानी में बैठाया गया। पुलिस ने होटल रुम का नक्शा-मौका तैयार कर अपनी कार्रवाई पूरी की।

फर्जी आधार कार्ड देकर लिया रुम

कमरे में मिले लड़का-लड़की से उनके नाम-पता पूछा गया। दौलतपुरा के रहने वाले बताकर दोनों ने अपना-अपना नाम पुलिस को बताया। होटल मे रुकने के कारण के बारे में पूछने पर जवाब नहीं दे सके। लड़का-लड़की से पुलिस ने अपनी-अपनी आईडी दिखाने के लिए कहा। दोनों ने आईडी उनके पास नहीं होने की पुलिस को बताया। होटल में रूम के लिए दी आईडी के बारे में पूछने पर दोनों घबरा गए।

होटल संचालक से दोनों की आईडी के बारे में जानकारी मांगी। होटल संचालक की ओर से लड़का-लड़की की ओर से दी गई आधार कार्ड की कॉपी दी गई। फर्जी आधार कार्ड से होटल में रूम लेने का पता चलने पर पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। आरोपी लड़का-लड़की ने पहचान छिपाने के लिए होटल में फर्जी आधार कार्ड यूज करना बताया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश