Home » राजस्थान » डोली में बैठ ऊखीमठ के लिए रवाना हुए “बाबा” केदारनाथ, बंद हुए कपाट, 15 हजार से अधिक श्रद्धालु बने साक्षी

डोली में बैठ ऊखीमठ के लिए रवाना हुए “बाबा” केदारनाथ, बंद हुए कपाट, 15 हजार से अधिक श्रद्धालु बने साक्षी

उत्तराखंडः बाबा केदार नाथ के कपाट बंद हो गए है. सुबह 8:30 बजे बाबा केदार की पंचमुखी उत्सव डोली को बाहर लिया गया. डोली में बैठ ऊखीमठ के लिए “बाबा” केदारनाथ रवाना हुए. इस दौरान आर्मी बैंड की धुन पर जयकारों के साथ हजारों भक्त इस पल के साक्षी बने. 

15 हजार से अधिक श्रद्धालु कपाट बंद होने के साक्षी बने. केदारनाथ धाम परिसर से गाजे-बाजे के साथ विग्रह डोली ऊखीमठ रवाना हुई. केदारनाथ डोली में बैठ 5 नवंबर को ऊखीमठ पधारेंगे. आज रामपुर में तो कल डोली का रात्रि विश्राम गुप्तकाशी में होगा.

5 नवंबर को डोली ऊखीमठ पहुंचेगी. अब 6 माह तक बाबा केदार की पूजा-अर्चना शीतकालीन गद्दीस्थल ऊखीमठ में होगी. ऊखीमठ में ओंकारेश्वर मंदिर में 6 माह बाबा केदारनाथ के दर्शन होंगे.

 

 

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

जयपुर जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा के निर्देशन में 10 अगस्त को जयपुर नगर निगम का घेराव करेगी कांग्रेस

‘हिसाब मांगो रैली’ के जरिए भ्रष्टाचार,बदहाल सड़कों और मूलभूत सुविधाओं को लेकर उठाएगी आवाज न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।