Home » राजस्थान » एक ही परिवार के 4 लोगों की गुजरात में नहर में डूबने से मौत, कपास तोड़ने के लिए गया था पूरा परिवार

एक ही परिवार के 4 लोगों की गुजरात में नहर में डूबने से मौत, कपास तोड़ने के लिए गया था पूरा परिवार

अलवरः लक्ष्मणगढ़ में नहर में डूबने से 4 लोगों की मौत हो गई. उछर गांव के एक ही परिवार के 4 लोगों की गुजरात में नहर में डूबने से मौत हो गई. तैरना नहीं आने व एक-दूसरे को बचाने के प्रयास में चार जाने गई. मिली जानकारी के मुताबिक पूरा परिवार उछर गांव से गुजरात में कपास तोड़ने के लिए गया था. 

परिवार गुजरात के कच्छ जिले में रापर तहसील के गांव भीमाश्री गया था. सोमवार को परिवार के एक बालक का संतुलन बिगड़ने से वह नहर में गिर गया. ऐसे में वहां मौजूद लोगों ने बालक को तो सकुशल बाहर निकाल कर बचा लिया. लेकिन बालक को बचाने के दौरान सब्बा (30) पत्नी मौसम की चप्पल पानी में रह गई. पानी से चप्पल निकालने के लिए गई सब्बा का संतुलन बिगड़ गया और वो भी नहर में गिर गई.

तैरना नहीं आने के चलते गई जानः

उसे बचाने के लिए शब्बीर (19) नहर में कूद गया, लेकिन शब्बीर भी नहर के पानी में डूबने लगा. दोनों को बचाने के लिए शेर सिंह (45) नहर में कूदा, लेकिन वह भी पानी में डूब गया. अपने परिवार के तीन सदस्यों को पानी में डूबता देख नाबालिग अनुजा (15) भी नहर में कूद गई. और तैरना नहीं आने के चलते अनुजा भी पानी में डूब गई.

पानी में डूबने से मरा शब्बीर 6 बहनों का इकलौता भाई था. एक साथ चार मौतें होने से उछर गांव में शोक की लहर छा गई है. आज शाम तक गुजरात से चारों शव उछर गांव पहुंच जाएंगे.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश