Home » अंतर्राष्ट्रीय » स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए शिक्षा विभाग की पहल, एक लाख शिक्षकों के बोर्ड परीक्षा परिणाम की मांगी डिटेल

स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए शिक्षा विभाग की पहल, एक लाख शिक्षकों के बोर्ड परीक्षा परिणाम की मांगी डिटेल

जयपुरः स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए शिक्षा विभाग की पहल सामने आई है. विभाग ने एक लाख शिक्षकों के बोर्ड परीक्षा परिणाम की डिटेल मांगी है. 19 हजार सेकंडरी व सीनियर सेकंडरी स्कूलों का बोर्ड परीक्षा परिणाम जांचेंगे. कम परिणाम पर संस्था प्रधानों, बोर्ड कक्षाओं के शिक्षकों पर सख्ती की तैयारी की गई है. 

कम परिणाम पर शिक्षकों को नोटिस मिलेगा, स्कूलों की रैंकिंग तय होगी. परिणाम की जानकारी देने के लिए 16 नवंबर तक की तिथि तय की गई है. 16 नवंबर तक जानकारी नहीं देने वाले संस्था प्रधानों के खिलाफ कार्रवाई होगी. परिणाम की जानकारी मिलने के बाद इसके आधार पर स्कूलों की रैंकिंग तय होगी.

संस्था प्रधानों का 90 फीसदी या इससे अधिक परिणाम होने पर श्रेष्ठ माना जाएगा. जबकि 10वीं व 12वीं के शिक्षकों के 100 फीसदी परिणाम को श्रेष्ठ माना जाएगा. साथ ही न्यून परिणाम वाले संस्था प्रधानों और शिक्षकों को नोटिस जारी किया जाएगा.

 

 

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास