Home » अंतर्राष्ट्रीय » समरावता थप्पड़कांड पर बोले टोंक SP विकास सांगवान,अफवाह फैलाने वालों से सख्ती से निपटेगी पुलिस

समरावता थप्पड़कांड पर बोले टोंक SP विकास सांगवान,अफवाह फैलाने वालों से सख्ती से निपटेगी पुलिस

टोंक: समरावता थप्पड़कांड के बाद नरेश मीणा की गिरफ्तारी मामले में टोंक SP विकास सांगवान से फर्स्ट इंडिया न्यूज ने बातचीत की. प्रकरण को लेकर चल रही अफवाहों को लेकर विकास सांगवान ने कहा कि अफवाह फैलाने वाले सभी लोगों को चिन्हित किया जा रहा है. अफवाह फैलाने वालों से सख्ती से पुलिस निपटेगी. नरेश मीणा की पेशी के सवाल को लेकर भी जवाब दिया. निवाई कोर्ट में नरेश मीणा को पेश किया जाएगा. मामले में अब तक हुई गिरफ्तारियों में ज्यादातर आरोपी जिले से बाहर के बताए जा रहे.  

वहीं , समरावता में थप्पड़ कांड के बाद नरेश मीणा की गिरफ्तारी मामले को लेकर जिला कलेक्टर ने से EXCLUSIVE बातचीत की. समरावता कांड पर प्रशासन का पक्ष रखा. जिला कलेक्टर ने कहा कि समरावता में हुए जान माल के नुकसान का शाम तक फाइनल असेसमेंट किया जाएगा. जिला कलेक्टर ने की अपील-‘सभी जिलेवासियों से शांति बनाए रखने की अपील की है.

समरावता में थप्पड़ कांड, उपद्रव-आगजनी के बाद नरेश मीणा की गिरफ्तारी मामले को लेकर टोंक जिला कलेक्टर सौम्या झा का बड़ा बयान सामने आया है. टोंक जिला कलेक्टर सौम्या झा ने कहा कि बिना किसी प्रोवोकेशन के एरिया मजिस्ट्रेट को निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा ने थप्पड़ मारा था. मतदान के बाद लौट रही पोलिंग पार्टी को भी नरेश मीणा और उनके समर्थकों द्वारा रोकने की कोशिश की गई थी. पुलिस और प्रशासन ने मामले को लेकर समझाइश की कोशिश की थी. लेकिन उपद्रवियों द्वारा पुलिस प्रशासन पर हमला किया गया.

ग्रामीणों की मांगों को कॉ-ऑप्ट किया गया. ग्रामीणों की भावनाओं को यूटीलाइज करके अपना पॉलिटिकल सिक्का जमाने की कोशिश की गई. हमने इलेक्शन प्रोसेस में किसी भी तरह की कोई बाधा नहीं आने दी. इलेक्शन प्रोसेस पूरी तरह से निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराया है. अभी स्थिति पूरी तरह से सामान्य है. जिला कलेक्टर ने सभी जिलेवासियों से शांति की स्थिति को बनाए रखने की अपील की है.

 

 

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान