Home » अंतर्राष्ट्रीय » Jaipur News: छोटी चौपड़ और बड़ी चौपड़ के बीच बम होने की सूचना निकली झूठी, पुलिस के सर्च ऑपरेशन में नहीं मिली कोई संदिग्ध वस्तु

Jaipur News: छोटी चौपड़ और बड़ी चौपड़ के बीच बम होने की सूचना निकली झूठी, पुलिस के सर्च ऑपरेशन में नहीं मिली कोई संदिग्ध वस्तु

जयपुर: छोटी चौपड़ और बड़ी चौपड़ के बीच बम होने की सूचना झूठी निकली है. अज्ञात ने पुलिस कंट्रोल रूम में झूठी सूचना दी. पुलिस के सर्च ऑपरेशन में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है.

इस प्रकरण में एडिशनल पुलिस कमिश्नर कुंवर राष्ट्रदीप ने स्पष्ट करते हुए कहा कि शुरुआती सर्च में बम या कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है. केवल भय फैलाने के लिए अज्ञात ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया था. ऐसे में अब पुलिस साइबर एक्सपर्ट की मदद से अज्ञात की तलाश कर रही है. जिस नंबर से फोन आया था उसका आईपी एड्रेस पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.

गौरतलब है कि एक अज्ञात ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर सूचना दी थी की छोटी चौपड़ और बड़ी चौपड़ के बीच बम है. जिसके बाद सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉयड दस्ता मौके पर पहुंच गया. मौके पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया लेकिन वहां कोई बम या कोई संदिग्ध वस्तु पुलिस को नहीं मिली है.

 

 

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास