Poola Jada
Home » अंतर्राष्ट्रीय » कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों के लिए जनता ने जताया आभार

कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों के लिए जनता ने जताया आभार

फुलेरा* राजस्थान सरकार कैबिनेट मंत्री और झोटवाड़ा से भाजपा के विधायक कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने जनता और कार्यकर्ताओंसे रूबरू मुलाकात कर कुशलक्षेम जाना।कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने जनसंवाद के दौरान जनता की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान हेतु आश्वस्त किया।कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना देखा है।जन-जन के विकास से ही झोटवाड़ा व प्रदेश का विकास संभव है।भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार प्रदेश के समग्र विकास के लिए संकल्पित है।जन संवाद में क्षेत्रवासी झोटवाड़ा में जारी विकास कार्यों से संतुष्ट नजरआए।क्षेत्र वासियों ने कैबिनेट मंत्री व झोटवाड़ा विधायक कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ का जनसेवा और समस्त विकास कार्यों के लिए आभार जताया।कर्नल राठौड़ ने कहा झोटवाड़ा और राजस्थान की जनता की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे,वहीं विकास कार्यों को और तेजी से आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत रहेंगे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए जिला प्रशासन सख्त:जितेंद्र कुमार सोनी

जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जारी किये दिशा निर्देश अवैध भंडारण,दुरुपयोग एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश