Home » अंतर्राष्ट्रीय » कांग्रेस ने आदिवासी महापुरूषों के बलिदान को तोड़-मरोडकर लोगो के सामने किया पेशःडॉ राधा मोहन दास अग्रवाल

कांग्रेस ने आदिवासी महापुरूषों के बलिदान को तोड़-मरोडकर लोगो के सामने किया पेशःडॉ राधा मोहन दास अग्रवाल 

बस्सी/जयपुर* भाजपा एस.टी.मोर्चा राजस्थान प्रदेश द्वारा बस्सी स्थित तिलक पी.जी.कॉलेज में भगवान बिरसा मुण्डा की 150 वीं जन्म जयंती जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाई गई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सांसद डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल एवं विशिष्ठ अतिथि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मोती लाल मीना रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश संयोजक एस.टी.मोर्चा नारायण मीना ने की।कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्वलित करके एवं भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्यय एवं डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं बिरसा मुण्डा के चित्रों पर पुष्पाजंलि अर्पित कर की गई।

भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी डॉ.राधामोहन दास अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस ने आदिवासी महापुरूषों के बलिदान को तोड़-मरोडकर लोगों के सामने पेश किया।डॉ अग्रवाल ने महापुरूषों की वीर गाथा का गुणगान किया और कहा कि आजादी के आन्दोलन में पहला बलिदान तिलक मांझी ने दिया,किंतु देश से गोरे अंग्रेज चले गए।यहां के काले अंग्रेजों ने जनजातियों के आजादी के बलिदान एवं प्रथम स्वतंत्रता आन्दोलन में दिए गए बलिदान को इतिहास में स्थान नहीं दिया। करो या मरो अंग्रेजो हमारी माटी छोडो तथा रानी गाइदिन्ल्यू आदि जनजाति नायको का जिक्र किया।इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बिहार के जमुई से सम्बोधन का लाइव प्रसारण देखा गया।कार्यक्रम स्थल पर बिरसा मुण्डा एवं आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों की व्यक्तित्व एवं कृतत्व की प्रदर्शनी लगाई गई।

मोर्चा के प्रदेश संयोजक नारायण मीना ने स्वागत भाषण में कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने 15 नवम्बर 2021 से केबिनेट में प्रस्ताव पारित कर बिरसा मुण्डा की जन्म जयंती को जनजाति गौरव दिवस के रूप में मानने का ऐतिहासिक निर्णय लिया।केवल भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिन्होने जनजातियों के विकास की ठोस योजनाएं बनाई है।

कार्यक्रम का संचालन मोर्चा के प्रदेश महामंत्री शेरसिंह मीना ने किया।इस दौरान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र मीना,प्रदेश मंत्री कालूराम मीना,विनोद मीना,मोर्चा के सोशल मीडिया प्रभारी एवं सह प्रभारी मानसिंह मीना,दलपत मीना आदि ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।कार्यक्रम में पूर्व विधायक कन्हैया लाल मीना,भाजपा जिला देहात दक्षिण के जिला महामंत्री हरिमोहन शर्मा एवं जिला मंत्री हेमन्त मीना भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।इस अवसर पर भाजपा के सभी कार्यकर्ता एवं एस.टी. मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित रहें।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS