Home » अंतर्राष्ट्रीय » आज शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, भगवान बदरीनाथ का फूलों से किया जाएगा अलौकिक शृंगार

आज शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, भगवान बदरीनाथ का फूलों से किया जाएगा अलौकिक शृंगार

देहरादून: उत्तराखंड के बदरीनाथ धाम के कपाट आज शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे. आज भगवान बदरीनाथ का फूलों से अलौकिक शृंगार किया जाएगा. रावल स्त्री वेष धारण कर माता लक्ष्मी की सखी बनकर उन्हें बदरीनाथ के गर्भगृह में विराजमान किया जाएगा.

आज रात 9 बजकर 7 मिनट पर कपाट बंद कर दिए जाएंगे. श्रद्धालु दर्शन करते रहेंगे,दिन में मंदिर बंद नहीं किया जाएगा. अपराह्न 6 बजकर 45 मिनट पर सायंकालीन पूजा शुरू होगी.

सभी देवताओं की पूजा अर्चना और आरती के बाद उद्धवजी और कुबेरजी को मंदिर के गर्भगृह से बाहर लाया जाएगा. उसके बाद रात 8 बजकर 10 मिनट पर शयन आरती की जाएगी. उसके बाद बदरीनाथ के कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू होगी.

 

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान