Home » अंतर्राष्ट्रीय » कोहरे के कारण 7 घंटे देरी से चल रही ट्रेनें:जयपुर-चेन्नई और अजमेर-सियालदाह एक्सप्रेस पर पड़ा असर

कोहरे के कारण 7 घंटे देरी से चल रही ट्रेनें:जयपुर-चेन्नई और अजमेर-सियालदाह एक्सप्रेस पर पड़ा असर

सर्दी शुरू होते ही कोहरे ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। इन दिनों देश के उत्तरी राज्यों में पड़ रहे कोहरे के कारण कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। इससे यात्रियों को काफी असुविधा हो रही है। लिंक रैक की देरी के कारण रेल यातायात प्रभावित हो रहा है। इससे कई महत्वपूर्ण ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से रवाना हो रही है।

ट्रेनों पर कोहरे का असर

उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया- उत्तरी राज्यों जैसे यूपी, बिहार, बंगाल, झारखंड में कोहरे का असर रेल संचालन पर पड़ा है। ट्रेनें देरी से चल रही है। गाड़ी संख्या 12988- अजमेर-सियालदाह एक्सप्रेस आज दोपहर 12:50 बजे रवाना होनी थी, अब 5 घंटे की देरी से शाम 5:50 बजे चलेगी

गाड़ी संख्या 12988- अजमेर-सियालदाह एक्सप्रेस आज दोपहर 12:50 बजे रवाना होनी थी, अब 5 घंटे की देरी से शाम 5:50 बजे चलेगी।

गाड़ी संख्या 05538- दौराई-दरभंगा स्पेशल भी 7 घंटे की देरी से सुबह 6:45 बजे रवाना हुई।

गाड़ी संख्या 12968- जयपुर-चेन्नई एक्सप्रेस 7 घंटे की देरी से रविवार रात 2:35 बजे रवाना की गई।

गाड़ी संख्या 12988- अजमेर-सियालदाह एक्सप्रेस को 17 नवंबर को 3 घंटे 25 मिनट की देरी के साथ 4:15 बजे रवाना हुई थी।

गाड़ी संख्या 05098- दौराई-टनकपुर स्पेशल भी 16 नवंबर को निर्धारित समय 4:05 बजे के बजाय 2 घंटे 55 मिनट की देरी से शाम 7 बजे रवाना हुई थी।

आवश्यक कदम उठाए जाएं

कैप्टन शशि किरण ने बताया- लिंक रैक की देरी के कारण ट्रेनें प्रभावित हो रही हैं। रेलवे की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं कि जल्द ही इस स्थिति को सुधारने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। यात्रियों से हम अपील करते हैं कि वे इस असुविधा से बचने के लिए यात्रा करने से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी प्राप्त करें।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS