Home » अंतर्राष्ट्रीय » देवली उनियारा में SDM को थप्पड़ मारने का मामला, किरोड़ीलाल मीणा बोले- समरावता सहित 28 गांव मिलाए जाएंगे उनियारा में, संभागीय आयुक्त करेगा जांच

देवली उनियारा में SDM को थप्पड़ मारने का मामला, किरोड़ीलाल मीणा बोले- समरावता सहित 28 गांव मिलाए जाएंगे उनियारा में, संभागीय आयुक्त करेगा जांच

जयपुरः देवली उनियारा में एसडीएम को थप्पड़ मारने के मामले में किरोड़ी लाल मीणा ने प्रेस वार्ता की. इस दौरान उन्होंने घटना को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि समरावता सहित 28 गांव उनियारा में मिलाए जाएंगे.19 निर्दोष लोगों को छोड़ दिया गया है. 35 बाइक, 7 कार का नुकसान हुआ, इसमें पुलिस के भी वाहन शामिल है संभागीय आयुक्त जांच करेगा. 

हम प्रकरण में हुए नुकसान की भरपाई करेंगे. जांच रिपोर्ट के आधार पर नुकसान की भरपाई करवाएंगे. ये पूरा प्रकरण जांच का विषय है. संभागीय आयुक्त से सीमित समय में जांच करवाई जाएगी. ताकि समय रहते लोगों को न्याय मिल जाए.

मेरी कथनी करनी में कोई फर्क नहींः

ये किसी जात-पात का मु्द्दा नहीं है, इसे जाति का रूप नहीं देना चाहिए. जनहित के मुद्दों को लेकर भजनलाल सरकार पीछे नहीं है. आज मैं मुख्यमंत्री जी से मिल रहा हूं,’मेरी कथनी करनी में कोई फर्क नहीं है.

 

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास