Home » राष्ट्रीय » मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया संविधान दिवस समारोह का उद्घाटन, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में हुआ आयोजन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया संविधान दिवस समारोह का उद्घाटन, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में हुआ आयोजन

हरियाणा: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में संविधान दिवस समारोह का आयोजन किया गया. इस मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की. मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए संविधान के महत्व और उसकी अद्वितीयता पर प्रकाश डाला.

समारोह में मुख्यमंत्री ने संविधान पर आधारित विशेष प्रदर्शनी का अवलोकन किया. जिसमें संविधान निर्माण प्रक्रिया, भारतीय संविधान की मूल प्रति और संविधान के विभिन्न अनुच्छेदों को दर्शाने वाले दस्तावेज प्रदर्शित किए गए थे. उन्होंने प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि यह युवाओं को संविधान की गहराई और इसके मूल्यों को समझने में मदद करेगी.

करनाल के डॉ. मंगलसेन सभागार में रविवार, 26 नवंबर को संविधान दिवस के मौके पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ. हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत की. कार्यक्रम की शुरुआत हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने दीप प्रज्ज्वलित कर की.

करनाल उपायुक्त उत्तम सिंह ने इस अवसर पर संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 26 नवंबर 1949 को भारत की संविधान सभा ने देश के संविधान को अंगीकार किया था, जो 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ. उन्होंने इसे संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर और संविधान सभा के अन्य सदस्यों के योगदान को सम्मानित करने का दिन बताय

 

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

टेंपोट्रेक्स की टक्कर से बाइक सवार की मौत:गुढ़ागौड़जी में स्टेट हाईवे-37 पर हुआ हादसा

गुढ़ागौड़जी कस्बे के लीला की ढाणी क्षेत्र में शुक्रवार शाम स्टेट हाईवे-37 पर हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार