Home » राजस्थान » राइजिंग राजस्थान के तहत इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन, मंत्री कन्हैयालाल चौधरी बोले- भारत जल्द बनेगा विश्व की नंबर 1 ताकत

राइजिंग राजस्थान के तहत इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन, मंत्री कन्हैयालाल चौधरी बोले- भारत जल्द बनेगा विश्व की नंबर 1 ताकत

टोंकः राइजिंग राजस्थान के तहत इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन किया गया. इस मौके पर कृषि ऑडिटोरियम में मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि भारत जल्द विश्व की नंबर 1 ताकत बनेगा. हमारी सरकार इन्वेस्टर्स के सामने आने वाली तमाम बाधाओं को दूर करने का काम रही है.

राजस्थान में सिर्फ 1% पानी है. पानी की कमी को दूर करने के लिए ERCP लेकर आए है. लेकिन कांग्रेस ने उसको अटकाए रखा. पांच साल तक जनता को गुमराह करते रहे है. जितनी भी इंडस्ट्रीज लगेंगी हम उन्हें पर्याप्त पानी उपलब्ध कराएंगे. 15 दिसम्बर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ERCP का शिलान्यास करेंगे. टोंक ज़िले के हर खेत में पानी उपलब्ध कराएंगे.

ब्राह्मणी नदी के ज़रिए पानी देंगे. कांग्रेस सरकार ने पानी और बिजली में सबसे बड़ा धोखा किया है. 5 साल में कांग्रेस ने बिजली उत्पादन को लेकर  कोई प्लानिंग नहीं की. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आने के बाद 22 हज़ार मेगावट बिजली उत्पादन किया. आने वाले समय में राजस्थान में 50 हज़ार मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा. सस्ती बिजली मिलेगी. इन्वेस्टर्स से अपील की आप इसमें भागीदारी निभाए सरकार पूरी तरह से इन्वेस्टर्स के साथ है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास