51वें इंडिया जेम्स एंड ज्वेलरी अवॉर्ड्स (IGJA) का आयोजन आज शाम 6 बजे जयपुर के होटल इंटर कॉन्टिनेंटल में होगा। इस कार्यक्रम में अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी प्रेसाइडिंग गेस्ट के रूप में शामिल होंगे, जबकि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुख्य अतिथि होंगे।
अवार्ड शो में रत्न और आभूषण उद्योग में उत्कृष्ट काम करने वाले उद्यमियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन जेम एंड ज्वेलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (GJEPC) और वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के सहयोग से किया जा रहा है। जीजेईपीसी के चेयरमैन विपुल शाह, वाइस चेयरमैन कीरिट भंसाली, क्षेत्रीय चेयरमैन निर्मल बर्डिया, और प्रमोशन और मार्केटिंग कन्वीनर मिलन चोकसी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
Author: Kashish Bohra
Post Views: 185






