Home » राजस्थान » स्टेशन पर रेलवे टिकट लेने गई युवती से रेप:जिम में ले जाकर दुष्कर्म किया, वीडियो वायरल करने की धमकी दी

स्टेशन पर रेलवे टिकट लेने गई युवती से रेप:जिम में ले जाकर दुष्कर्म किया, वीडियो वायरल करने की धमकी दी

जयपुर के मालवीय नगर थाना पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर जगतपुरा रेलवे स्टेशन पर काम करने वाले एक युवक के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने जगतपुरा रेलवे स्टेशन पर टिकट देने वाले युवक हेमराज मीणा पर आरोप लगाया है। पीड़िता की रिपोर्ट पर मालवीय नगर थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एसआई मालवीय नगर विजयपाल को दी गई है।

मालवीय नगर थाने के एसआई विजय पाल ने बताया- युवती के भाई ने रिपोर्ट दी है कि 27 तारीख को उसकी बहन जगतपुरा रेलवे स्टेशन पर मथुरा का टिकट लेने के लिए गई थी। उस दौरान उसे काउंटर पर मौजूद युवक हेमराज मीणा ने कहा कि आज सर्वर खराब है। साथ ही युवती को खुद का मोबाइल नम्बर भी दे दिया।

जिम में ले जाकर गलत काम किया

युवती अगले दिन 2 बजे फिर से जगतपुरा स्टेशन पहुंची। आरोपी हेमराज मीणा ने कहा- आज भी सिस्टम खराब है। इस पर आरोपी ने उससे कहा कि वह उसके साथ चले वह टिकट की व्यवस्था करता है। इस पर युवती उस की स्कूटी में बैठ कर उस के साथ चली गई। आरोपी युवती को मालवीय नगर में एक जिम में ले गया जहां पर आरोपी ने युवती के साथ गलत काम किया। युवती की गंदी तस्वीरें भी ली।

वीडियो वायरल करने की धमकी दी

आरोपी ने धमकाया कि किसी को ये बात बताई तो वह उसके वीडियो वायरल कर देगा। इस पर युवती वहां से निकल कर रामगढ़ चली गई और माता-पिता को आपबीती बताई। जिस पर परिजन मालवीय नगर पहुंचे और युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

मलवीय नगर थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। पीड़िता का मेडिकल करवा दिया गया हैं आज युवती के कोर्ट के सामने बयान दर्ज किये जाएंगे। आरोपी की तलाश में जगह-जगह टीमें भेजी गई है जल्द आरोपी की गिरफ्तारी होगी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS