Home » राजस्थान » CRPF ट्रेनिंग सेंटर में सब इंस्पेक्टर ने किया सुसाइड:हवलदार ने पेड़ पर लटका देखा शव, हॉस्पिटल में थे भर्ती

CRPF ट्रेनिंग सेंटर में सब इंस्पेक्टर ने किया सुसाइड:हवलदार ने पेड़ पर लटका देखा शव, हॉस्पिटल में थे भर्ती

जोधपुर के पालड़ी रोड स्थित सीआरपीएफ ट्रेनिंग सेंटर में सब इंस्पेक्टर ने सुसाइड किया। वह सेंटर के परिसर में एक पेड़ पर लटकता मिला। हवलदार ने देखकर कंट्रोल रुम में सूचना दी।

सब इंस्पेक्टर एमपी का रहने वाला था और जोधपुर ट्रेनिंग सेंटर पर पोस्टेड था। पिछले कुछ दिन से ट्रेनिंग सेंटर स्थित हॉस्पिटल में भर्ती था। परिजनों के आने पर पोस्टमार्टम किया जाएगा।

सूरसागर थाना अधिकारी मांगीलाल विश्नोई ने बताया- मध्य प्रदेश निवासी शिशु पाल सिंह पुत्र अमर सिंह के सुसाइड की सुचना मिली थी। हवलदार अरुण कुमार दूबे ने पेड़ पर शव लटका देखकर ट्रेनिंग सेंटर के कंट्रोल रूम में सूचना दी थी।

कंट्रोल रूम से सीआरपीएफ ट्रेनिंग सेंटर के उच्च अधिकारियों को सूचित किया गया था। इसके बाद पुलिस पहुंची। शव को महात्मा गांधी हॉस्पिटल में रखवाया गया है। फिलहाल सुसाइड का कारण सामने नहीं आया है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास