Home » राजस्थान » सेल्फी के बहाने आए शूटर, गैंगस्टर ठेहट का खौफनाक मर्डर:बेटी से मिलने आए निर्दोष पिता की भी हत्या, विदेश से रची गई साजिश, पार्ट-1

सेल्फी के बहाने आए शूटर, गैंगस्टर ठेहट का खौफनाक मर्डर:बेटी से मिलने आए निर्दोष पिता की भी हत्या, विदेश से रची गई साजिश, पार्ट-1

राजस्थान क्राइम फाइल्स में आज बात राजू ठेहट हत्याकांड की। सेल्फी लेने के बहाने करीब आए शूटर्स ने घर के बाहर ठेहट को मौत के घाट उतारा। सोशल मीडिया पर ठेहट के मर्डर की जिम्मेदारी लॉरेंस ग्रुप के रोहित गोदारा ने ली थी। जैसे-जैसे इन्वेस्टिगेशन आगे बढ़ा, केस में कई चौंकाने वाले नाम सामने आए।

सेल्फी के बहाने करीब आकर मारी थी गोली 3 दिसम्बर 2022, सुबह 10 बजे का वक्त था। सीकर में पिपराली रोड पर एक कोचिंग के सामने बिल्डिंग के आगे खाली प्लॉट में पड़े कचरे को ट्रैक्टर-ट्रॉली से उठा रहे थे। ट्रैक्टर भरने के बाद काउंटिंग का टोकन देने का काम वहीं एक घर के बाहर जूस शॉप चलाने वाला शाहनवाज कर रहा था।

अचानक उस घर का गेट खुला और एक शख्स बाहर आया। ये शख्स था कुख्यात गैंगस्टर राजू ठेहट। दो कोचिंग स्टूडेंट उसके पास आए और सेल्फी मांगी। दोनों लड़कों के पास मोबाइल नहीं था। उन्होंने जूस शॉप चलाने वाले शाहनवाज से उसके फोन से फोटो लेने के लिए कहा।

इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली वाला ड्राइवर भी टोकन लेने शाहनवाज के पास आ गया। शाहनवाज अपने फोन से दोनों लड़कों की राजू ठेहट के साथ फोटो ले रहा था। तभी एक लड़के ने अपने पास छिपाई पिस्टल निकालकर साइड से राजू ठेहट पर फायरिंग कर दी। ठेहट जमीन पर गिर गया। इतने में पास खड़े दूसरे लड़के ने भी पिस्टल निकाली और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

इसके बाद वो दोनों लड़के सामने की तरफ भागे। गोलियों की आवाज सुनकर दो और लड़के आए और उनसे मिले। इसके बाद वो चारों वापस राजू ठेहट के घर की तरफ आए। वहां पहले से निढाल पड़े ठेहट पर फिर से फायरिंग की।

कार की चाबी नहीं दी तो बेकसूर की भी हत्या ताबड़तोड़ फायरिंग की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकले। इधर अब तक वो चारों लड़के फायरिंग करते हुए वापस गली में बाहर की तरफ आ गए थे।

यहां पहले से बाइक पर उनका पांचवां साथी इंतजार कर रहा था। बाइक पर सभी एक साथ नहीं भाग सकते थे। ऐसे में उन्होंने कोचिंग इंस्टीट्यूट के बाहर कार लेकर खड़े दो लोगों से चाबी मांगी। उन्होंने चाबी देने से मना कर दिया।

उनमें से एक के हाथ में कार की चाबी थी। एक लड़के ने उसी पर फायरिंग कर दी। वो व्यक्ति वहीं ढेर हो गया। उसके हाथ से चाबी गिर गई। उस लड़के ने चाबी उठाई और कार में बैठकर स्टार्ट कर ली। इस दौरान उसके बाकी साथी वहां अंधाधुंध फायरिंग कर रहे थे। इस गोलीबारी में वहां से गुजर रहा एक राहगीर भी घायल हो गया। वो चारों लड़के कार में बैठकर वहां से भाग गए। वहीं उनका पांचवां साथी बाइक से फरार हो गया।

जिन्हें कार की चाबियों के लिए गोली मारी वो नागौर के जायल क्षेत्र के दोतीणा गांव के रहने वाला ताराचंद कड़वासड़ा थे। ताराचंद कड़वासड़ा अपने चचेरे भाई रामनिवास कड़वासड़ा के साथ सीकर में पढ़ रही अपनी बेटी कोनिता से मिलने पहुंचे थे।

जैसे ही ताराचंद व रामनिवास कोचिंग के बाहर अपनी गाड़ी से उतरे, राजू ठेहट का मर्डर कर भाग रहे उन लड़कों ने कार की चाबियां लेने के लिए उन पर भी फायर कर दी थी। ताराचंद की मौके पर ही मौत हाे गई व रामनिवास बाल-बाल बच गए थे।

अब तक कोनिता पिता और ताऊ से मिलने कोचिंग संस्थान के गेट तक आ गई थी। उसके सामने उसके पिता ताराचंद की लाश पड़ी थी और उसके ताऊ रामनिवास कड़वासरा वहां बेसुध पड़े थे। कोनिता अपने पापा के शरीर से खून बहता देख कर चीखने-चिल्लाने लग गई थी।

नागौर के ताराचंद कड़वासरा एक कोचिंग इंस्टीट्यूट में पढ़ने वाली अपनी बेटे से मिलने आए थे। ठेहट को मारकर भाग रहे युवकों ने उन्हें भी गोली मार दी थी।
नागौर के ताराचंद कड़वासरा एक कोचिंग इंस्टीट्यूट में पढ़ने वाली अपनी बेटे से मिलने आए थे। ठेहट को मारकर भाग रहे युवकों ने उन्हें भी गोली मार दी थी।

रोहित गोदारा ने ली मर्डर की जिम्मेदारी इधर अब तक पूरे राजस्थान में ये खबर फैल गई थी कि गैंगस्टर राजू ठेहट का उसके घर के बाहर दिनदहाड़े मर्डर कर दिया गया है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। राजू ठेहट और ताराचंद की बॉडी को सीकर हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में भिजवाया। वहीं घायल कैलाश सोनी को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया।

इधर अब तक पूरे स्टेट की पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई थी। जगह-जगह शूटर्स की तलाश में नाकेबंदी कराई गई थी। पुलिस को राजू ठेहट के मर्डर का लाइव CCTV फुटेज भी हाथ लग गया था।

इस बीच सोशल मीडिया पर राजू ठेहट के मर्डर की जिम्मेदारी लॉरेंस ग्रुप के रोहित गोदारा ने ली। गोदारा ने एक पोस्ट में लिखा- ये हमारे बड़े भाई आनंदपाल और बलबीर की हत्या में शामिल था, जिसका बदला आज हमने इसे मारकर लिया है। रही बात हमारे और दुश्मनों की तो उनसे भी जल्द मुलाकात होगी।

सोशल मीडिया पर राजू ठेहट के मर्डर की जिम्मेदारी लॉरेंस ग्रुप के रोहित गोदारा ने ली थी।
सोशल मीडिया पर राजू ठेहट के मर्डर की जिम्मेदारी लॉरेंस ग्रुप के रोहित गोदारा ने ली थी।

समाज ने जताया था आक्रोश राजू ठेहट की दिनदहाड़े मर्डर हो जाने से सीकर में जाट समाज में जोरदार आक्रोश फैल गया। कई सामाजिक संगठनों ने मिलकर बाजार बंद करवा दिए। सीकर में हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी के बाहर प्रदर्शन करते हुए सैकड़ों लोग धरने पर बैठ गए।

प्रदर्शन कर रहे लोगों की मांग थी कि कलेक्टर और एसपी को हटाना चाहिए और जल्द से जल्द इस हत्याकांड का खुलासा कर दोषियों को पकड़ा जाए। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने के लिए अधिकारियों के साथ कई बार वार्ता की गई थी। वार्ता सफल नहीं पर देर शाम लोग सड़क पर उतर आए थे और बैरिकेड्स तोड़ दिए थे।

पुलिस ने भी हल्का बल प्रयोग किया तो एसके गर्ल्स कॉलेज के बाहर नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के नेतृत्व में लाडनूं विधायक मुकेश भाकर, तत्कालीन आरयू अध्यक्ष निर्मल चौधरी व जाट समाज के कई नेताओं के साथ गुस्साए लोग धरने पर बैठ गए थे।

तत्कालीन पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप मौके पर पहुंचे थे। लोगों को समझाने की कोशिश भी की गई थी, लेकिन लोगों का आक्रोश बढ़ता गया था। इसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को रास्ते से हटाया था, लेकिन लोग दुबारा धरने पर बैठ गए थे।

ठेहट का शव एसके अस्पताल में रखवाया गया था। इस दौरान वहां खासी भीड़ जमा हो गई थी।
ठेहट का शव एसके अस्पताल में रखवाया गया था। इस दौरान वहां खासी भीड़ जमा हो गई थी।

पांच आरोपियों को किया था गिरफ्तार

इधर अब तक लॉरेंस ग्रुप के रोहित गोदारा के नाम से बनी फेसबुक आईडी से एक और सोशल मीडिया पोस्ट की गई। इस बार लिखा गया-

QuoteImage

राजू ठेहट की हत्या का कोई खेद नहीं है, लेकिन इसके साथ ताराचंदजी का निधन हुआ। उसके लिए उनके पूरे परिवार और समाज से माफी मांगता हूं। इस परिवार का हर तरह से सहयोग करने की कोशिश करूंगा। इनके निधन का भी हमें खेद है। इस नुकसान की भरपाई तो हम नहीं कर सकते। भगवान उनकी पुण्य आत्मा को शान्ति प्रदान करें।

QuoteImage

बाद में तत्कालीन ADG क्राइम रवि प्रकाश महरड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया था कि गैंगस्टर राजू ठेहट की हत्या में शामिल चार शूटर्स सहित पांच आरोपियों को 4 जनवरी की सुबह पकड़ लिया है। दो बदमाशों को हरियाणा के बॉर्डर के पास डाबला से पकड़ा गया है, जबकि तीन की गिरफ्तारी झुंझुनूं के पौंख गांव से हुई है।

पकड़े गए शूटर्स में से दो मनीष जाट और विक्रम गुर्जर सीकर के ही रहने वाले हैं। वहीं, सतीश कुम्हार, जतिन मेघवाल हरियाणा के भिवानी के हैं। एक आरोपी नाबालिग है। पुलिस ने इनके पास से चीन और तुर्की में बने 5 विदेशी हथियार सहित चोरी की क्रेटा गाड़ी भी बरामद की थी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS