Home » राजस्थान » एसीबी डीजी के नाम से ठगी की कोशिश:25 से ज्यादा लोगों को वॉट्सऐप मैसेज कर रुपए मांगे, डीजी की फोटो लगाई थी

एसीबी डीजी के नाम से ठगी की कोशिश:25 से ज्यादा लोगों को वॉट्सऐप मैसेज कर रुपए मांगे, डीजी की फोटो लगाई थी

बदमाशों ने एसीबी डीजी के नाम से ठगी की कोशिश की है। एसीबी डीजी की फोटो इस्तेमाल कर रुपए की डिमांड की गई है। रुपए की डिमांड केवर परिचितों से की गई है। मंगलवार सुबह डीजी रवि प्रकाश को जैसे ही जानकारी मिली। उन्होंने ठगों के भेजे गए मैसेज मंगवाए। इसके बाद पुलिस मुख्यालय की साइबर सैल के डीजी को जानकारी देकर इस संबंध में एक्शन लेने के लिए कहा।

डीजी एसीबी रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया- आज उन्हे परिजनों से फोन पर जानकारी मिली थी कि उनकी फोटो डीपी पर लगाकर परिचितों को वॉट्सऐप पर मैसेज किया जा रहा है। इसमें पैसे की डिमांड की जा रही है। परिचितों से फोटो के साथ में मैसेज भी मंगवा कर देखा तो मैं खुद हैराना हो गया।

ठगी का शिकार बनाने का प्रयास किया

साइबर ठग मेरी फोटो का इस्तेमाल कर लोगों को ठगी का शिकार बनाने का प्रयास किया। मैंने डीजी साइबर अपराध को इसकी जानकारी दी। इस पर उनकी टीम नम्बर पर काम कर रहे हैं। मैं हर किसी से कहना चाहता हूं कि मेरे नाम से या मेरी फोटो लगाकर कोई व्यक्ति पैसा या अन्य कोई भी वस्तु मांग रहा है। वह आप के साथ ठगी करना चाहता है। तत्काल उसकी जानकारी पुलिस को दें या फिर उस नम्बर को ब्लॉक कर दें। इससे वहां से आप को दोबारा कॉल या मैसेज ना आये।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास