Home » राजस्थान » किरोड़ी लाल मीणा बोले- पता नहीं राजस्थान में कैसी इंटेलिजेंसी है ? मैं पार्टी का 50 साल से समर्पित कार्यकर्ता हूं

किरोड़ी लाल मीणा बोले- पता नहीं राजस्थान में कैसी इंटेलिजेंसी है ? मैं पार्टी का 50 साल से समर्पित कार्यकर्ता हूं

जयपुरः डॉ.किरोड़ी लाल मीणा ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि पता नहीं प्रदेश में कैसी इंटेलिजेंसी है ? जिसे इनपुट मिला है कि किरोड़ी लाल राइजिंग राजस्थान और पीएम के दौरे में विघ्न डालेंगे. मैं पार्टी का 50 साल से समर्पित कार्यकर्ता हूं. मेरी पार्टी मेरी मां है और उस मां के बेटे भजनलाल राज्य के मुखिया हैं. 

मैं भाई पर ऐसा वार नहीं कर सकता हूं. मैं चाहे मंत्री या एमएलए रहूं या ना रहूं. लेकिन मैं ऐसा काम कभी नहीं कर सकता है. जब भी कोई लड़ाई लडूंगा तो आमने-सामने की होगी. राणा प्रताप की तरह लडूंगा और एक तलवार सामने वाले को भी दूंगा. मैं पीछे से कभी छुरा नहीं घोंपूंगा. जैसा दौसा में मेरे भाई को घोंपा गया.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान