Home » राजस्थान » CM भजनलाल शर्मा ने लॉन्च की 9 नई नीतियां, कहा- हम अग्रणी राजस्थान बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं

CM भजनलाल शर्मा ने लॉन्च की 9 नई नीतियां, कहा- हम अग्रणी राजस्थान बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं

जयपुर: राइजिंग राजस्थान से पहले प्रदेश की 9 नीतियां जारी कर दी गई है. इस कार्यक्रम का आयोजन CMO में किया गया, ये 9 नीतियां 5 विभागों से संबंधित हैं. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इनकी लॉन्चिंग की.

इस दौरान डिप्टी सीएम दीया कुमारी और डिप्टी सीएम डॉ.प्रेम चंद बैरवा मौजूद रहे. राइजिंग राजस्थान को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि मैं सभी मंत्रियों और अधिकारियों को धन्यवाद देता हूं. सभी ने इसके लिए मन से कार्य किया.

प्रवासी राजस्थानियों को भी बहुत बहुत धन्यवाद. हमने सभी के सुझाव लिए और उन पर विचार किया है. नीतियों में उदारता और सरलीकरण होना चाहिए. ये नीतियां प्रदेश में निवेश बढ़ाने में अहम योगदान देने वाली होंगी.

अन्य नीतियों पर हम तेजी से काम कर रहे हैं उन्हें भी पूरा किया जाएगा. हम अग्रणी राजस्थान बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं. हमारा प्रयास है 2027 तक किसानों को दिन में बिजली मिले. राजस्थान में हर क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं. इन 9 नीतियों का राजस्थान की ग्रोथ में बड़ा योगदान रहेगा.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास