Home » राजस्थान » राजस्थान में आज और कल बढ़ेगी सर्दी:सीकर में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, सभी जिलों में 2 डिग्री तक गिरावट हुई

राजस्थान में आज और कल बढ़ेगी सर्दी:सीकर में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, सभी जिलों में 2 डिग्री तक गिरावट हुई

राजस्थान में सीकर का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक पहुंच गया है। राजस्थान के सभी जिलों में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट हुई है। वहीं, मौसम विभाग ने आज और कल सर्दी बढ़ने की संभावना जताई है।

पिछले 24 घंटे में राज्य में सभी जगह आसमान साफ रहा। राजधानी जयपुर में जहां दिन में तापमान में तेजी रही, लेकिन शाम होते-होते सर्द हवा ने आम आदमी को सर्दी का एहसास करा दिया। बुधवार को प्रदेश के माउंट आबू के अलावा सभी शहरों में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा।

रात के तापमान में आ रही है गिरावट

सीकर में देर रात न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। चूरू में तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, जयपुर समेत प्रदेश के सभी जिलों में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट हुई है। इसकी वजह से प्रदेश के एक दर्जन से ज्यादा जिलों का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है।

मौसम विभाग के अनुसार आज और कल भी तापमान में गिरावट का दौर जारी रहेगा। इसकी वजह से अगले 48 घंटों में न्यूनतम के साथ अधिकतम तापमान में भी गिरावट प्रबल संभावना है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान