Home » अंतर्राष्ट्रीय » Junior Asia Cup 2024: पाकिस्तान को हरा भारत ने जीता जूनियर एशिया कप, तीसरा बार किया अपने नाम, पीएम मोदी ने दी बधाई

Junior Asia Cup 2024: पाकिस्तान को हरा भारत ने जीता जूनियर एशिया कप, तीसरा बार किया अपने नाम, पीएम मोदी ने दी बधाई

नई दिल्लीः क्रिकेट के मैदान में हो या फिर कोई और खेल पाकिस्तान के खिलाफ भारत का मैच दोगुना रोमांचक हो जाता है. और ऐसा ही भारत और पाकिस्तान के बीच ओमान में खेले गए मैच में हुआ. जहां दोनों टीमों के बीच जूनियर एशिया कप 2024 का फाइनल मैच खेला गया. खिताबी मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान 5-3 से रौंदते हुए जूनियर एशिया कप 2024 का खिताब अपने नाम किया. इसके साथ ही इंडिंया ने तीसरी बार ये खिताब हासिल कर लिया है.

तीसरी बार किया खिताब अपने नामः
इंडिंया ने तीसरी बार ये खिताब हासिल कर लिया है. इससे पहले भारतीय जूनियर हॉकी टीम ने साल 2015 और साल 2023 में इस खिताब पर कब्जा किया था. और इसी कड़ी में अब भारत ने 2024 में कारनामा किया है.

पाकिस्तान को रौंदाः
26 नवंबर से शुरू हुए इस टूर्नामेंट में आरंभ से ही रोमांच बना रहा. जहां भारत ने अपने ग्रुप ए में टॉप पोजिशन पर कब्जा किया तो पाकिस्तान ने बी ग्रुप में अंतिम 4 के लिए प्रवेश किया. जहां पाकिस्तान ने जापान के खिलाफ जीत दर्ज कर टिकट टू फिनाले हासिल किया. तो वहीं दूसरी ओर भारत ने मलेशिया के खिलाफ जीत दर्ज कर खिताब मुकाबले में प्रवेश किया. और एक रोमांचक मुकाबले भारत और पाकिस्तान के बीच देखने को मिला. फाइनल में भारत ने पाकिस्तान 5-3 से हराते हुए टूर्नामेंट जीता.

पीएम मोदी ने दी बधाईः 
इस ऐतिहासिक जीत पर पीएम मोदी ने भी बधाई दी. उन्होंने कहा कि हमारे हॉकी चैंपियनों पर गर्व है! यह भारतीय हॉकी के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है क्योंकि हमारी पुरुष जूनियर टीम ने जूनियर एशिया कप 2024 का खिताब जीता है. उनके बेजोड़ कौशल, अटूट धैर्य और अविश्वसनीय टीम वर्क ने इस जीत को खेल के इतिहास में दर्ज करा दिया है. युवा चैंपियनों को बधाई और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास