Home » राजस्थान » मजाक मस्ती करते डिवाइडर पर चढ़े 2 युवक:सड़क पर उतरते ही 1 को बोलेरो ने लिया चपेट में, वीडियो आया सामने

मजाक मस्ती करते डिवाइडर पर चढ़े 2 युवक:सड़क पर उतरते ही 1 को बोलेरो ने लिया चपेट में, वीडियो आया सामने

जोधपुर में झालामंड में 2 युवकों की बुधवार रात आपस में मजाक-मस्ती भारी पड़ गई। दोनों युवक मजाक करते-करते सड़क पर आ गए। इस दौरान तेज रफ्तार बोलेरो कैंपर ने एक युवक को कुचल दिया, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। एम्स में उसकी हालत गंभीर है। इसका फुटेज सामने आया जिसमें दिख रहा है कि युवक मजाक-मस्ती कर रहे थे। दौड़ते सड़क पर आ गए।

एक आगे भाग रहा था, दूसरा पकड़ने के लिए पीछे भागा। दोनों एक पोल के सहारे डिवाइडर पर खड़े हो गए। एक दूसरे को पकड़ने की होड़ में डिवाइडर से उतरकर एक युवक सड़क के दूसरी तरफ भागने लगा तब तेज रफ्तार बोलेरो कैंपर ने युवक को चपेट में ले लिया। युवक को अस्पताल लेकर गए। कोई मामला दर्ज नहीं हुआ।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास