Home » राजस्थान » डब्ल्यू ईएन डब्ल्यू एस की जयपुर कार्यकारिणी का हुआ विस्तार:अमिता शर्मा बनीं जिला अध्यक्ष और रश्मि अग्रवाल उपाध्यक्ष

डब्ल्यू ईएन डब्ल्यू एस की जयपुर कार्यकारिणी का हुआ विस्तार:अमिता शर्मा बनीं जिला अध्यक्ष और रश्मि अग्रवाल उपाध्यक्ष

राष्ट्र संगठन वूमेन एम्पावरमेंट एंड वेलफेयर सोसाइटी का राजस्थान की राजधानी में हुआ विस्तार। अमिता शर्मा बनी जिला अध्यक्ष रश्मि अग्रवाल बनी उपाध्यक्ष और करतार सिंह चौधरी बने मीडिया इंचार्ज। वूमेन एम्पावरमेंट एंड वेलफेयर सोसाइटी की राजस्थान की राजधानी में अब पदाधिकारी की नियुक्ति का दौर शुरू हो चुका है । जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशीला सारस्वत के निर्देश अनुसार यह अभियान चलाया जा रहा है । सुशीला सारस्वत ने बताया कि महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा को लेकर समर्पित यह संस्थान समाज में अलख जगाने का काम कर रहा है ।

डब्ल्यू ईएन डब्ल्यू एस जयपुर की उपाध्यक्ष बनी रश्मि अग्रवाल
डब्ल्यू ईएन डब्ल्यू एस जयपुर की उपाध्यक्ष बनी रश्मि अग्रवाल

ऐसे में समाज के लिए तत्पर रहने वाली महिलाओं को संगठन से जोड़कर राष्ट्रीय अध्यब्ल्यू ईक्ष सुशीला सारस्वत की मुहिम को आगे बढ़ाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार राजधानी में कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए अमिता शर्मा को जयपुर जिला अध्यक्ष, रश्मि अग्रवाल को जयपुर उपाध्यक्ष और करतार सिंह चौधरी को मीडिया इंचार्ज के पद पर नियुक्त किया गया है । सुशीला सारस्वत लगातार महिला उत्थान के कार्य को आगे बढ़ाते हुए महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ती नजर आई है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान